हुवावे कंपनी अपने नए स्मार्टफोन को मार्केट में लांच करने की तैयार में है. इस फ़ोन का नाम Huawei P Smart (2020) है. यह कंपनी का मिड रेंज स्मार्टफोन होगा. खबरों की माने तो इसमें तीन रियर कैमरे होंगे. बेशक आधिकारिक तौर पर हुवावे पी स्मार्ट (2020) को लॉन्च न किया हो लेकिन इस फोन के स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं. Huawei पी स्मार्ट (2020) के फीचर्स को टीना पर लिस्ट किया गया है.
Huawei P Smart (2020) हो सकते है ये खास फीचर
मिली जानकारी के हिसाब से हुवावे पी स्मार्ट (2020) में 6.3 इंच का फुल एचडी ओलेड डिस्प्ले हो सकता है. साथ ही इस फोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर होगा. जहां तक फोन के कैमरे की बात है तो इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी और 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है. वहीं इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्स्ल का सेल्फी कैमरा भी होगा.
हालांकि, हुवावे पी स्मार्ट (2020) में किस प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है, यह पता नहीं चल पाया है. पिछले वर्जन में किरिन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया था तो ऐसे में हो सकता है कि आगामी Huawei स्मार्टफोन में किरिन 810 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया हो. यह फोन 4 जीबी, 6 जीबी और 8 जीबी वेरिएंट के साथ आ सकता है. वहीं फोन में 3,900 एमएएच की बैटरी होगी.
आपको दे की यह Huawei P Smart (2019) का अपग्रेड वर्शन है. फ़िलहाल इसके लांच से जुडी कोई जानकारी नहीं मिली है.
Huawei P Smart (2019)
इस फ़ोन के फीचर्स की बात करे को इसमें कंपनी ने 6.21 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया था . वहीं डिस्प्ले पर ड्यूड्रॉप नॉच भी दिया गया है. कैमरे के मामले में फ्रंट के अलावा फोन में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. फोन 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल के सेकेंडरी सेंसर के साथ आता है. सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. हैंडसेट में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दिया गया है. स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है. फोन की बैटरी 3400mAh है. हैंडसेट में किरिन 710 प्रोसेसर दिया गया है. फोन एंड्रॉयड 9 पाई EMUI 9.0 पर काम करता है.
टेक्नोलॉजी से जुडी खबर Youth Express पर.


