इस समय भारत में 5G टेक्नोलॉजी का ट्रॉयल किया जा रहा है। जहां यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि अगले साल यानि 2022 में मार्च माह तक 5G टेक्नोलॉजी को देश में रोलआउट किया जा सकता है। हालांकि 5G की तरह 6G के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वहीं, केंद्र सरकार की मिली जानकारी के अनुसार 5G टेक्नोलॉजी के बाद तुरंत 6G को भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा।
इस समय लॉन्च हो सकता है 6G टेक्नोलॉजी
दरअसल, केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार भारत स्वदेशी 6G टेक्नोलॉजी को विकसित करने की दिशा अग्रसर है। उन्होंने कहा कि साल 2023 के आखिरी या फिर साल 2024 के शुरुआती समय में 6G टेक्नोलॉजी को लॉन्च कर दिया जाएगा।
सरकार दे रही जोर
वहीं, जानकारी के अनुसार भारत में 6G टेक्नोलॉजी का विकसित करने का काम शुरू हो गया है। जिसे पूरा करने के लिए सरकार की ओर से साल 2023 और 2024 का समय तय कर दिया गया है। अश्विनी वैष्णव के अनुसार सरकार स्वदेशी 6G टेक्नोलॉजी पर जोर दे रही है।
खास बात
आपको बता दें कि इस समय भारत में एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन-आइडिया को 5जी ट्रायल करने के लिए स्पेक्ट्रम बांट दिए गए है। इस दौरान जियो और एयरटेल की ओर से तरफ से करीब 1 जीबीपीएस की अधिकतम 5जी स्पीड हासिल की है। वहीं, वोडाफोन-आइडिया ने 5G ट्रॉयल के दौरान अधिकतम 9 जीबीपीएस तक की स्पीड प्राप्त की है।
इस समय लोग कर रहे 4G उपयोग
वहीं, इस समय भारत में 4G टेक्नोलॉजी का लोग उपयोग कर रहे है। जिसे लोग अपने मोबाइल फोन पर इस्तेमाल कर रहे है। जैसा कि 5G टेक्नोलॉजी के आने से लोगो को और अच्छी इंटरनेट की स्पीड मिल सकेगी। जिसका लोग आनंद उठा सकेंगे। जहां अभी लोगो को इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।
