भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया है। कोलकाता में खेले गए तीसरे टी-20 मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 184 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम इंडिया ने कोलकाता टी-20 में न्यूजीलैंड को 73 रनों से मात दी। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। अक्षर पटेल ने 3 विकेट लेकर कीवी बल्लेबाजों की कमर तोड़ी। फिर इशान किशन ने दो रन आउट किए और हर्षल पटेल ने 2 विकेट झटक कर मेहमान टीम को बैकफुट पर ला दिया।
That's that from the Eden Gardens as #TeamIndia win by 73 runs and clinch the series 3-0.
Scorecard – https://t.co/MTGHRx2llF #INDvNZ @Paytm pic.twitter.com/TwN622SPAz
— BCCI (@BCCI) November 21, 2021
कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद रोहित शर्मा और ईशान किशन ने मिलकर जोरदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी की। हालांकि इसके बाद टीम इंडिया को दो ओवर में तीन झटके लगे। लेकिन फिर श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, हर्षल पटेल और दीपक चाहर ने अहम पारियां खेलीं और टीम के स्कोर को 184 रनों तक पहुंचाया। भारत की तरफ से रोहित शर्मा ने 56 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली जबकि न्यूजीलैंड की तरफ से मिचेल सैंटनर ने तीन विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 30 रन पर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए। इसके बाद मेहमान टीम संभल नहीं पाई और लगातार अपने विकेट गंवाते रही। देखते-देखते पूरी टीम 17.2 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड की तरफ से मार्टिन गुप्टिल ने 51 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली जबकि भारत की तरफ से अक्षर पटेल ने तीन और हर्षल पटेल ने दो विकेट चटकाए।
रोहित शर्मा बने प्लेयर ऑफ द सीरीज
सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले कप्तान रोहित शर्मा को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला। रोहित ने पहले मैच में 48, दूसरे मैच में 55 और तीसरे मैच में 56 रन बनाए थे।
CHAMPIONS #TeamIndia #INDvNZ @Paytm pic.twitter.com/UI5askB5y4
— BCCI (@BCCI) November 21, 2021

