इस समय देश में वायु प्रदूषण का स्तर पहले की अपेक्षा काफी बढ़ गया है तो ऐसे में बढ़ती चिंताओं को दूर करते हुए Havells ने एयर प्यूरीफायर टेक्नोलॉजी के साथ लैस सीलिंग फैन लॉन्च किया है। वहीं, कंपनी यह दावा भी कर रही है कि यह एयर प्यूरीफायर टेक्नोलॉजी से लैस भारत का पहला सीलिंग फैन है। आपको बता दें कि हैवेल्स स्टील्थ प्योरो एयर को 15 हजार रुपये में लॉन्च किया गया है। इसके साथ-साथ कंपनी ने टेबल फैन फैनमेट भी लॉन्च किया है। जो कार्बन फिल्टर से लैस है, जो बदबू को हटाने और हवा को शुद्ध करने में सहायता भी करता है।
ये है सीलिंग फैन की खूबियां
Havells इंडिया के इलेक्ट्रिकल कंज्यूमर ड्यूरेबल प्रेसिडेंट रविंद्र सिंह नेगी बताया कि स्टील्थ प्योर एयर सीलिंग फैन 3-स्टेज एयर प्यूरीफायर से लैस किया गया है, जो VOC फिल्ट्रेशन के साथ PM 2.5 और PM 10 पॉल्यूशन को बड़ी आसानी से फिल्टर करता है, और 130 cu।/ M। आवर की क्लीन एयर डिलिवरी रेट (CADR) को इंटेंस एफिशिएंसी के साथ उपलब्ध करता है। आपको बता दें कि इस सीलिंग फैन में कंपनी ने काफी एडवांस्ड फीचर भी दिए है। इसमें रिमोट-कंट्रोल ऑपरेशन, लाइट और एलईडी एयर प्योरिटी इंडिकेटर के साथ इसमें साइलेंट ऑपरेशन और एरोडायनामिक ब्लेड भी दिया गया हैं।
टेबल फैन फैनमेट में भी ये दिया गया है फीचर्स
Havells ने एक टेबल फैन फैनमेट भी लॉन्च किया है। जो लैदर हैंडल के साथ प्रीमियम साटन मैट फिनिश के साथ आता है। वहीं, इस फैन को बड़ी आसानी से चलाने के लिए टच बटन, मोबाइल चार्जिंग के लिए एक यूएसबी पोर्ट, लैपटॉप/सामान्य मोबाइल चार्जर के जरिये फैन को ऑपरेट करने के लिए एक यूएसबी केबल भी ऑप्शन उपलब्ध है। वहीं, इस फैन की बैटरी फुल चार्ज होने पर इसे आसानी से 3 घंटे तक आसानी से चलाया जा सकता है। वहीं, Havells अभी तक तमाम इलेक्ट्रानिक्स चीजें उतार चुकी है, जो तमाम टेक्नोलॉजी से लैस रहे है।

