जैसा कि हम सभी ये जानते है कि हमारे भारत में एक से बढ़कर एक मिठाईयां बनी है। जिसमें ठंड के दिनों में गुड़ का सेवन लोगो ज्यादा करते है। जहां लोगो को चिक्की सबसे पसंदीदा मिठाइयों में से एक मानी जाती है। जिसका लोग विशेष रूप से ठंड के दिनों में इसका लुत्फ उठाते है। आज हम आपको बताने जा रहे है कि मूंगफली की चिक्की कैसे बनाई जाता है। ये है विधि।
मूंगफली चिक्की इस प्रकार बनाएं
मूंगफली के दाने – 150 ग्राम
गुड़ – 1 कप
घी – 2 टेबल स्पून
ये है बनाने की विधि
सबसे पहले एक कड़ाही में छिली हुई मूंगफली को अच्छी तरह से भून लें और अलग से निकाल कर रख लें। उसी कड़ाही में घी और गुड़ डालें और कुछ देर तक कम आँच पर इसे पका ले। जब कुछ देर बाद गुड़ थोड़ा फूला हुआ दिखे और पक जाएं तो पहले जांच लें कि यह चिक्की बनाने के लिए तैयार है या नहीं। यह पता करने के लिए आपको सबसे पहले लिए एक कटोरी में पानी लें और चम्मच से गुड़ टपका कर थोड़ा ठंडा होने का इंतजार करें। गुड़ पकने के बाद खिंचाव महसूस हो तो उसे थोड़ी देर और पका लें।
जब गुड़ अच्छी तरह से पक जाएं तो गुड़ में मूंगफली के दाने डालकर अच्छी तरह से उसे मिला लें और गैस को बंद कर दे। फिर एक थाली में घी लगा ले और इस मिक्चर को अच्छी तरह से फैला दें। चम्मच से चिक्की को अच्छी तरह एक समान फैलाएं। हल्के हाथों से चिक्की को चाकू से काट लें। ठंडी होने के बाद एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके रख लें और सर्दियों में जब मन करें तब इसका आप लुत्फ उटा सकते है।
इस प्रकार बनाएं तिल-गुड़ वाली चिक्की
ये है बनाने की विधि
मूंगफली – 40 ग्राम
सफेद तिल – 30 ग्राम
गुड़ – 30 ग्राम
इस तरह करें तैयार
मूंगफली और तिल को अलग अलग भून लें। मूंगफली का भूरा कोट हटा दें। फिर इसके बाद 2 बड़े चम्मच पानी गरम करें, गुड़ डालें और घोलें। अब इसमें भुनी हुई मूंगफली और सफेद तिल को डाल दें। कुछ मिनट तक पकाएं जब तक कि यह सेमी-सॉलिड न हो जाए। पहले से ग्रीस की हुई प्लेट पर समान रूप से यह मिश्रण फैलाएं और इसे ठंडा कर लें। इन्हें छोटे टुकड़ों में काट लें। आपकी चिक्की बनकर तैयार है। इसका आप लुत्फ उठा सकते है।
