इसमें कोई शक नहीं कि आज कल रानू मंडल केवल इंटरनेट की दुनिया में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी काफी छाई हुई है। ऐसे में अब बॉलीवुड की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर जी ने भी रानू मंडल के लिए कुछ कहा है। बता दे कि लता जी ने अपनी एक खास सलाह रानू मंडल को दी है। जिसके बारे में आपको भी जरूर जानना चाहिए। अब ये तो सब को मालूम ही है कि रानू मंडल लता जी का गाना गा कर ही प्रसिद्ध हुई थी। तो ऐसे में एक इंटरव्यू के दौरान लता जी ने कहा कि अगर उनके नाम और काम से किसी का भी भला होता है, तो इससे उन्हें बेहद ख़ुशी होगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि नकल करने से कोई ज्यादा समय तक सफलता हासिल नहीं कर सकता।
रानू मंडल को दी लता मंगेशकर जी ने यह सलाह..
इसके इलावा उन्होंने यह भी कहा कि दिग्गज गायको के गाने गा कर आपको कुछ समय के लिए तो प्रसिद्धि मिल सकती है, लेकिन ऐसी सफलता ज्यादा समय तक नहीं रहती। यहाँ तक कि लता मंगेशकर का कहना है कि वह खुद केवल श्रेया घोषाल और सुनिधि चौहान को जानती है। ऐसे में उन्होंने रानू मंडल को केवल यही सलाह दी है कि ऑरिजिनल रहिये। आप हर सिंगर के एवरग्रीन गाने गा सकते हो, लेकिन कुछ समय के बाद आपको अपना ही गाना ढूँढना पड़ता है।
फ़िलहाल तो रानू मंडल हिमेश रेशमिया की फिल्म में गाना गा कर बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी है। मगर इसके बाद किस्मत उन्हें कहा ले जाएगा, ये तो केवल आने वाला वक्त ही बताएगा। हालांकि लता जी ने जो सलाह रानू मंडल को दी है, कुछ लोग उसका गलत मतलब भी निकाल रहे है। मगर वो कहते है न कि सच हमेशा कड़वा ही होता है। “दोस्तों आपका लता जी की इस सलाह के बारे में क्या कहना है ये हमें जरूर बताईयेगा।”



