अभिनेता जॉन अब्राहम और अभिनेत्री मौनी रॉय की आने वाली फिल्म “रोमियो अकबर वॉल्टर” का गाना “बुलैया” सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया है और अभिनेता जॉन अब्राहम और अभिनेत्री मोनी रॉय की केमिस्ट्री दमदार नजर आ रही है।
रोब्बी ग्रेवाल के निर्देशन में बन रही फिल्म “रोमियो अकबर वाल्टर” में अभिनेता जॉन अब्राहम, अभिनेत्री मौनी रॉय, अभिनेता जैकी श्रॉफ, अभिनेता सिकंदर खेर और अभिनेत्री सुचित्रा कृष्ममूर्ति मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। सोशल मीडिया पर रिलीज हुए बुलैया गाने पर लोगों की प्रतिक्रिया बड़ी ही शानदार दिख रही है और लोगों को यह गाना बेहद पसंद आ रहा है। इस वीडियो में अभिनेता जॉन अब्राहम गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं अभिनेत्री मौनी रॉय शरमाते हुए दिख रही हैं। बुलैया गाने को रबी शेरगिल और शाहिद मालया ने अपनी आवाज़ दी है। इस गाने के बोल अशोक पंजाबी ने लिखे हैं वहीं, म्युजिक सोहेल सेन ने दिया है। बुलैया गाने को यूट्यूब पर लाखों लोग अब तक देख चुके हैं और ढेरों कमेंट और लाइक इस वीडियो पर किए जा चुके हैं। कुछ दिन पहले ही रोमियो अकबर वोल्टर रिलीज कर दिया गया था। जिसे दर्शकों ने खूब सराहा और लोगों के द्वारा इसे पसंद भी किया जा रहा है। अब दर्शक बेकरार हैं कि कितनी जल्दी है फिल्म सिनेमाघरों पर रिलीज हो जाए।
आपको बता दें कि, फिल्म रोमियो अकबर वॉल्टर, एक देशभक्त जासूस की सच्ची कहानी पर आधारित है। सन् 1971 में बर्मा को लेकर लड़े गए युद्ध की कहानी को यह फिल्म दर्शाती है। जिसमें 13 दिनों तक चले युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को हराया था। बर्मा का युद्ध दुनिया के सबसे छोटे यद्धों से एक है लेकिन, महत्वपूर्ण युद्ध में से एक हैं। वहीं अभिनेता जॉन अब्राहम जासूस की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
बॉलीवुड से जुड़ी हुई मजेदार और लेटेस्ट ख़बरें अब सिर्फ Youth Express पर.

