वैसे तो हम जब भी कोई फल का सेवन करते है तो वह हमारे सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता हैं। आज हम बात करने जा रहे है पपीता के बारे में वह सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होता है। पपीता सेहत के साथ-साथ हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाता हैं। आपको बता दें कि पपीता खाने से आप अपने बढ़ते हुए मोटापा पर काबू पा सकते हैं। क्या आप ये जानते है कि पपीते में कैलोरी की मात्रा भी कम होती हैं। पपीता आपके स्वास्थ्य के साथ ही त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। हर रोज पपीता खाने से आपको कई तरह की बीमारियां नहीं होती हैं।
आंखो के लिए भी होता है फायदेमंद
वहीं, पपीता मोटापा घटाने का भी काम करता है और साथ-साथ आपकी आंखों के लिए भी फायदेमंद होता हैं। अगर आपको कब्ज की शिकायत है तो रोज पपीता खाने से पेट साफ होता है। आपको बता दें कि 100 ग्राम पपीते में 43 ग्राम कैलोरी होती हैं। पपीता खाने से शरीर में पानी की कमी भी नहीं होती है। 100 ग्राम पपीते में 0.47 ग्राम प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है। 100 ग्राम पपीते में 1.7 ग्राम फाइबर होता है।
पपीते में पाई जाती है इसकी मात्रा
ऐसे में जो लोग अपने मोटापे को कम करना चाहते हैं वह प्रतिदिन डाइट में पपीते को शामिल कर सकते हैं। पपीते में कैल्शियम, पौटेशियम और मैग्नेशियम की मात्रा भी पाई जाती हैं। 100 ग्राम पपीते में 20 ग्राम कैल्शियम एवं 21 ग्राम मैग्नेशियम पाया जाता हैं। हालांकि, पपीता पाचन प्रक्रिया के लिए भी बहुत फायदेमंद होता हैं। पपीते में कोलेस्ट्रोल की मात्रा जरा-सी भी नहीं होती हैं। इसकी वजह से यह हृदय के लिए भी बेहद लाभकारी होता हैं।
कब्ज की शिकायत को करता है दूर
पपीते में मौजूद फाइबर आपके खाने को पचाने का भी काम करता है और कब्ज की शिकायत दूर करता हैं। पपीता का इस्तेमाल सौंदर्य प्रसाधन के लिए भी किया जाता हैं। इसका फेस पैक बनाकर लोग चेहरे पर भी लगाते है। जिससे त्वचा में निखार आता हैं और कोमलता बरकरार बनी रहती है। आपको बता दें कि पपीते में विटामिन ए, सी और के की मात्रा पाई जाती है जो संक्रमण से भी बचाने का काम करती है।



