पूरे देश में इस समय कोरोना महामारी ने सबको हिला के रख दिया है। जहां इससे बचने के लिए तरह-तरह के उपाय किेए जा रहे हैं ताकि इस वायरस से बचाव हो सके। वहीं, इस वायरस के शुरुआती लक्षण की बात करें तो सर्दी, खांसी, सांस लेने में परेशानी, मांसपेशियों में दर्द, बुखार और थकान शामिल हैं।
दिनचर्या में करना होगा सुधार
वहीं, इस समय महत्वपूर्ण बात यह है कि यदि हम इन सब बीमारियों से लड़ना चाहते हैं तो इसके लिए हमारे हमारे इम्यून सिस्टम का मजबूत होना बेहद ज्यादा जरूरी है। तो ऐसे में अगर हम कोरोना काल में अपनी दिनचर्या में कुछ सुधार कर लें तो हम पर ये बीमारियां हावी नहीं हो पाएंगी।
महसूस कर सकेंगे ऊर्जावान
आपको बता दें कि आयुर्वेद में सुबह से लेकर रात तक के लिए कुछ नियम व अनुशासन बताए गए हैं जिसका पालन करके आप स्वस्थ और निरोगी रह सकते हैं। वहीं, कुछ समय तक आपको इन नियमों का पालन करने में कुछ दिक्कत आ सकती है लेकिन कुछ समय के बाद आपको इसकी आदत पड़ जाएगी और यह विश्वास रखें, यह दिनचर्या आपको स्वस्थ तो रखेगी ही, साथ ही आप ऊर्जावान भी महसूस कर सकेंगे और इन तमाम बीमारियों से लड़ने के लिए हर तरह से मजबूत रहेंगे।
ब्रह्म मूहूर्त में उठना होता है फायदेमंद
सबसे पहले सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठे। स्वस्थ एवं निरोगी जीवन के लिए सुबह सूर्योदय से ठीक 2 घंटे पहले ब्रह्म मुहूर्त में उठ जाना चाहिए। आपको बता दें कि इस समय उठने पर वायुकाल होने के कारण श्वसन अंग और आपका मन पूरी तरह से शुद्ध होता है इसलिए इसका पालन जरूर रूप से करें।
व्यायाम से रखें शरीर स्वस्थ
इसके बाद सुबह उठते ही सबसे पहले खाली पेट पानी पीएं, इससे आपके पाचन अंगों की शुद्धि होगी। व्यायाम हमें स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरूरी होता है। उठने के बाद योग व प्राणायाम जरूर करें। ये आपको स्वस्थ रखने में आपकी सहायता करेगा, साथ ही आप स्वंय को ऊर्जावान महसूस करेंगे। वहीं, विटामिन डी के लिए सूर्य स्नान जरूर लें। 8 बजे से पहले की धूप आपके शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होती है।



