जानियें कैसे इस मैजिकल ड्रिंक के जरिये अब आप कम कर सकते है अपने कमर और पेट की चर्बी

जानियें कैसे इस मैजिकल ड्रिंक के जरिये अब आप कम कर सकते है अपने कमर और पेट की चर्बी

आज के समय में अगर देखा जाए तो शारीरिक रूप से कम एक्टिव रहने के कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं में से सबसे आम बात है मोटापा, खराब लाइफस्टाइल, अनियमित खान-पान और दिनभर बैठे-बैठे काम करने के कारण हर चौथे व्यक्ति को पेट और कमर में बढ़ी चर्बी से परेशान है। शरीर में अगर एक बार फैट जमा हो जाए तो उसे खत्म करना काफी मुश्किल हो जाता है।

इस चीज से बनती है ड्रिंक

इस समस्या से बाहर निकलने के लिए एक्सरसाइज के साथ डाइटिंग का भी सहारा लेते है लेकिन आपके मनमुताबिक वजन कम नहीं होता है। तो हम आज आपको ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे अगर आपकी ज्यादा चर्बी बढ़ गई हैं तो काली मिर्च और लौंग से बनें इस मैजिकल ड्रिंक का जरूर सेवन करें।

रोजाना सेवन करने से मजबूत होगी इम्यूनिटी

वहीं, रोजाना सुबह इसका सेवन करने से आपका वजन तो कम होगा ही। इसके साथ-साथ इम्यूनिटी मजबूत होगी और आप दिनभर एनर्जी से भरपूर रहेंगे।

 ये है वेटलॉस ड्रिंक बनाने की सामग्री

  1. 4 काली मिर्च
  2. 2 लौंग
  3. सेंधा नमक
  4. नींबू का रस

ये है ड्रिंक बनाने का तरीका

रात को पानी में काली मिर्च और लौंग भिगो दें। सुबह इसको धीमी आंच में उबाल लें। जब पानी आधा बच जाए तो इसे छान लें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा नींबू और सेंधा नमक मिला लें। इसके बाद इसका सेवन करें।

इस तरह शरीर में करती है काम

काली मिर्च में पेपराइन नाम तत्व पाया जाता है। जो बॉडी में जाकर तेजी से मेटाबॉजिल्म बढ़ाने में मदद करता है। इसके साथ ही कमर में जमे फैट को कम करने में मदद करता है। वहीं लौंग आपको पाचन तंत्र को ठीक रखने में मदद करती है। जिससे आपका भोजन आसानी से पच जाता है जोकि आपके वजन कम करने में काफी सहायक साबित होती है।

Summary
जानियें कैसे इस मैजिकल ड्रिंक के जरिये अब आप कम कर सकते है अपने कमर और पेट की चर्बी
Article Name
जानियें कैसे इस मैजिकल ड्रिंक के जरिये अब आप कम कर सकते है अपने कमर और पेट की चर्बी
Description
आज के समय में अगर देखा जाए तो शारीरिक रूप से कम एक्टिव रहने के कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं में से सबसे आम बात है मोटापा, खराब लाइफस्टाइल, अनियमित खान-पान और दिनभर बैठे-बैठे काम करने के कारण हर चौथे व्यक्ति को पेट और कमर में बढ़ी चर्बी से परेशान है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER