इस समय टेक्नोलॉजी के दौर में एक से बढ़कर एक मोबाइल उतार रही है। तो ऐसे में Xiaomi अपने एक और स्मार्टफोन को इंडिया में बहुत जल्द उतार सकती है। आपको बता देते हैं कि कंपनी ने एक रिटेल बॉक्स की इमेज को पोस्ट किया है, इस इमेज को देखकर यह आस लगाई जा रही है कि यह मोबाइल फोन को Redmi Note 10s ही हो सकता है।
ये हो सकती है मोबाइल की कीमत
वहीं, Redmi Note 10s मोबाइल फोन को कीमत की बात करें तोे इसकी कीमत 10 हजार रूपये से लेकर 15 हजार के प्राइस के अंदर लॉन्च किया जा सकता है, और यह Redmi Note 10 सीरीज के बीच में कहीं अपनी जगह बना सकता है।
इतने इंच का मिल सकता है डिस्प्ले
आपको बता दे कि इस मोबाइल फोन के डिस्प्ले की बात करें तो इसे 6.43-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, फोन में आपको एक पंच-होल डिजाईन भी मिल सकता है। जिसमें आपको फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। ऐसा भी कहा जा रहा है कि फोन में आपको एक मीडियाटेक हेलिओ G95 चिपसेट मिल सकता है। इसके अलवा फोन में आपको 8GB तक की रैम और 128GB की स्टोरेज भी मिल सकती है।
इतने एमपी की होगी सेल्फी
वहीं, फोन में कैमरा की बात करें तो फोन में आपको एक 64 MP का क्वाड-कैमरा सेटअप भी मिल सकता है। फोन में आपको एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा भी देखने को मिलेगा, इसके अलावा फोन में आपको एक 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर भी देखने को मिल सकता है। हालाँकि, फोन में आपको एक 13MP का सेल्फी कैमरा भी मिल सकता है।
मिलेगी 5000 एमएच की बैटरी
इस मोबाइल की बैटरी की बात करें इस फो् में आपको एक 5000mAh क्षमता की बैटरी मिल सकती है। जो आती है 33W की फ़ास्ट चार्जिंग के साथ और साथ-साथ फोन में आपको एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी देखने को मिल सकता है। इसके अलवा स्क्रीन पर आपको गोरिला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन भी मिल सकता है।



