अगर आप भी है गर्दन के दर्द से परेशान, तो इस योग से पा सकते है फायदा

अगर आप भी है गर्दन के दर्द से परेशान, तो इस योग से पा सकते है फायदा

आज-कल इस बिजी लाइफ में लोग कहा अपने शरीर पर ध्यान दे पाते है और अब तो युग ऐसा आ गया है कि बिना कंप्यूटर के कोई काम ही नहीं रह गया है। अक्सर हम लोग देखते है कि ज्यादातर लोगो को अपना काम कम्प्यूटर पर ही करना पड़ता हैं। तो आजकल के इस समय में लोगो की लाइफस्टाइल कुछ इस तरह प्रकार से हो गई हैं। जिसकी वजह से लोगो के गर्दन में दर्द होना स्वाभाविक सी बात हैं।

दर्द का ये होता है कारण

वहीं, आज के समय बच्चों पर पढ़ाई का इतना ज्यादा प्रेशर होता हैं, कि वह कंप्यूटर पर लगातार बारह-बारह घंटे एक ही मुद्रा में बैठकर पढते रहते हैं। जिसका सबसे बड़ा कारण यही है कि गर्दन में दर्द बना रहना। तो ऐसे में रोज-रोज दवा खाना अच्छी बात नहीं होती है। जहां आप गर्दन का दर्द भगाने के लिए योगा भी कर सकते है। जिससे आप कुछ दिनों में देखेंगे कि धीरे-धीरे गर्दन के दर्द में आराम मिलने लगेगा।

ये है शलभासन करने की प्रक्रिया

सबसे पहले गर्दन के दर्द के लिए शलभासन को करने के लिये जमीन पर चटाई बिछाकर उस पर पेट के बल लेट जाएं। फिर दोनों पैरों को एकदम सीधा रखें और हाथों को कमर के पास व सीधा रखें। हथेली ऊपर की ओर रखें। अब गहरी सांस लेते हुए अपने दांये पैर को ऊपर दीवार की ओर उठाएं। इस दौरान घुटनों को मोड़े नहीं और सांस लेते रहें। अब दांये पैर को नीचे रखें। इसी प्रक्रिया को अपने बांये पैर के साथ भी दोहराएं।

धीरे-धीरे करें अभ्यास

इस प्रकिया को करते समय हाथों को स्थिर रखें। अब सांस लेते हुए अपने दोनों पैरों को ऊपर की ओर उठाएं। घुटनों को मोड़े नहीं। हाथों को कमर के बराबर में सीधा रखें और सांस लेते रहें। अब सिर को ऊपर की उठाएं। पैरों को नीचे ले आएं और आराम की अवस्था में आ जाएं। इस आसन का अभ्यास दो से चार मिनट के लिये करें। आपको धीरे-धीरे गर्दन के दर्द में आराम मिलने लगेगा।

 

Summary
अगर आप भी है गर्दन के दर्द से परेशान, तो इस योग से पा सकते है फायदा
Article Name
अगर आप भी है गर्दन के दर्द से परेशान, तो इस योग से पा सकते है फायदा
Description
आज-कल इस बिजी लाइफ में लोग कहा अपने शरीर पर ध्यान दे पाते है और अब तो युग ऐसा आ गया है कि बिना कंप्यूटर के कोई काम ही नहीं रह गया है
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER