जैसा कि हम सभी जानते है कि गाना चाहे जो भी हो वह सब सुनना पसंद करते है। तो ऐसै में आज हम बात करने जा रहे है अक्षय कुमार और नूपुर सेनन का गाना फिलहाल की। आपको बता दें कि यह इतना हिट गाना हो गया था कि गाने ने इस साल अप्रैल महीने में करीब 1 बिलियन व्यूज पूरे करके एक माइलस्टोन हासिल किया था।
वादे के अनुसार आ रहे वापस
वहीं, इस गाने को ऑडियंस ने इतना प्यार दिया कि टीम ने वादा किया था वह इस गाने के दूसरे पार्ट के साथ जरूर बहुत जल्द वापस आएंगे। जहां अब वादे के अनुसार फाइनली अक्षय कुमार और नूपुर सेनन अपनी टीम के साथ गाने का दूसरा पार्ट ‘फिलहाल 2 मोहब्बत’ लेकर बहुत जल्द आ रहे है।
अक्षय ने कहीं ये बात
जहां गाने के पोस्टर की बात करें तो इस गाने का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है और इसका ट्रेलर 30 जून को रिलीज़ किया जाएगा। वहीं, अक्षय कुमार ने दर्शको को पोस्टर शेयर करते हुए यह लिखा कि, “और दर्द बाकी है। .. अगर फिलहाल ने आप लोगों का दिल छुआ था। तो फिलहाल 2 मोहब्बत अब आपकी रूह छू जायेगा।”
इस दिन पहला पार्ट हुआ था रिलीज
वहीं, नूपुर सेनन ने भी पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि, “वो कहते है कि बहुत-बहुत-बहुत-इंतजार का फल फिलहाल 2 होता है। तैयार हो जाइये हमसे मोहब्बत करने के लिए। और दर्द अभी भी बाकी है। आपको बता दें कि “फिलहाल गाने का पहला पार्ट 1 नवंबर के दिन सन् 2019 में रिलीज़ किया गया था। जहां फिलहाल 2 में आपको अक्षय कुमार, नूपुर सेनन और ऐमी विर्क नजर आएंगे।
इन्होंने गाया है गाने को
दरअसल, इस गाने को बी प्राक के द्वारा गाया गया है। जिसको लिखा और कंपोज़ जानी ने किया है। इसके वीडियो की बात करें तो इसे अरविंदर खैरा ने डायरेक्ट किया है। जहां गाने का ट्रेलर 30 जून के दिन रिलीज हो रहा है। तो अब यह देखने वाली दिलचस्प बात यह होगी कि क्या यह टीम फिर से ऑडियंस पर वही जादू बिखेर पाएगी।
Summary
Article Name
अक्षय कुमार और नुपूर सेनन का नया गाना 'फिलहाल 2 मोहब्बत' आ रहा जल्द
Description
जैसा कि हम सभी जानते है कि गाना चाहे जो भी हो वह सब सुनना पसंद करते है। तो ऐसै में आज हम बात करने जा रहे है अक्षय कुमार और नूपुर सेनन का गाना फिलहाल की।