जानी-मानी कंपनी रेनो ने बहुप्रतीक्षित न्यू जेनरेशन डस्टर एसयूपी को लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें कि इस एसयूवी को भारतीय बाजार में रेनो ब्रांड के तहत इसी नाम से बेचा जाता है। आपको बता दें कि इस अपडेटेड कार के भारत में बाजार में कब तक आएगी। इसकी अभी किसी प्रकार की जानकारी नहीं है। हालांक, यह खबर सुनने को भी मिल रही है कि जल्द ही कंपनी रेनो डस्टर को भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उतार सकती है।
दिए गए है कई विकल्प
वहीं, रेनो की डस्टर की बात करें तो यह नए 2021 मॉडल में कंपनी के द्वारा शानदार लुक और बेहतरीन फीचर्स भी दिया गया है। जिसमें आपको मिलती है 1.5-लीटर टर्बो डीजल, bi-fuel (पेट्रोल/एलपीजी) मोटर, 1-लीटर पेट्रोल इंजन, 1.3-लीटर पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन सहित कई इंजन के कई विकल्प दिए गए है। आपको बता दें कि नए मॉडल में नए हेडलैम्प्स, नया रियर बम्पर और इसके फ्रंट को ज्यादा बोल्ड बनाया गया है।
खास बात
आपको बता दें कि इससे पहले रेनो कंपनी ने जो डस्टर का मॉडल उतारा था वह भी लोगो ने काफी पसंद किया था लेकिन इस बार कंपनी ने जो नया मॉडल उतारा है उसमें फीचर्स और ज्यादा बढ़ा दिए गए है।
देखिए कार के फीचर्स
नई डस्टर में आपको मिलता है 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम। जिसे ऐप्पल कारप्ले और एंड्राइड ऑटो के साथ आराम से जोड़ा जा सकता है और यह सिस्टम ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को सपोर्ट कर सकेगा। वहीं, खास बात यह है कि इसमें वॉयस रिकग्निशन जैसा फीचर भी दिये गये है। जहां सिस्टम में दो यूएसबी पोर्ट भी दिए गए है। इस कार में आपको मिलता है मल्टी-व्यू कैमरा, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग सिस्टम और पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। जो 2021 डस्टर के टॉप-एंड मॉडल ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम और हीटेड फ्रंट सीटों के साथ शामिल है।



