बहुत से लोग ऐसे होते है जिनके घर पर या तो ज्यादा खाना बन जाता है। या फिर किसी ने खाना नहीं खाया तो वह बचा हुआ खाना लोगो अक्सर फ्रिज में रख देते है। जिससे खाना खराब नहीं होता है। हालाँकि, फ्रिज में खाना रखने की एक समय तक निश्चित होता है। आइये जानते है इसके बारे में।
इन चीजों को ना रखें दो दिन से ज्यादा
अगर आप फ्रिज में बचे हुए चावल को रखते है तो एक बात का ध्यान रखिये कि पके हुए चावल केवल 2 दिन के भीतर ही खा लें। वहीं, बची हुई पुरानी रोटी की बात करी जाएं तो गेहूं की रोटी को फ्रिज में रख रहे हैं तो रोटी बनने के 12 से 14 घंटे के अंदर ही उसे खाकर खत्म कर दें।हालांकि, दाल को भी अगर फ्रिज में रखकर खाया जाएं तो उसे 2 दिन के भीतर खत्म कर दें।
खास बात
- सेब-4-6 हफ्ते
- चेरी- 7 दिन
- ब्लूबेरी, रास्पबेरी, स्ट्रॉबेरी , ब्लैकबेरी -3-6 हफ्ते
- खट्टे फल-1-3 हफ्ते
- अंगूर- 7 दिन
- तरबूज-खरबूज- बिना कटे-2 हफ्ते, कटा हुआ- 2-4 दिन
- अनानास-5-7 दिन
- बीन्स-3-5 दिन
- कॉर्न-1-2 दिन
- खीरा-4-6 दिन
- बेंगन-4-7 दिन
- मशरूम-3-7 दिन
फ्रिज में ना रखें बचा हुआ आटा
आपको बता दें कि कोशिश यह करें कि जो भी चीज खाने के लिए बनें। वह खत्म कर दें। बाकि फ्रिज से बचा हुआ खाना रखने से प्रोटीन कम हो जाता है। चाहे वह कोई भी चीज हो। कोशिश करें कि ताजा खाना खाएँ। क्योंकि ताजें खाने में शरीर में ज्यादा लगता है। एक बात का ध्यान रखें कि बचें हुए आटे को फ्रिज में ना रखकर उसकी रोटी बना लें। वह ज्यादा अच्छा रहता है। बल्कि बचा हुआ आटा रखना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।