अगर ठंड के दिनों में मीठा चाह रहे है खाना, तो इस तरह झटपट बनाएं बेसन का हलवा

अगर ठंड के दिनों में मीठा चाह रहे है खाना, तो इस तरह झटपट बनाएं बेसन का हलवा

हमारे यहां भारत में अगर मिठाईयों की बात की जाएं तो इतनी मिठाईयां बनी है, जिसे एक बार में खाना नामुंकिन है। वहीं, हमारे यहां खाने के बाद लोगो का मीठा खाना स्वाभाविक सी बात है और खासकर ठंड के दिनों में एक से बढ़कर एक मिठाईयां आती है। तो आज हम एक ऐसी मिठाई की बात करने जा रहे है। जिसका नाम है बेसन का हलवा। कैसै आप ठंड के दिनों में इसे बना सकते है। आइए जानते है इसकी रेसिपी।

हलवा के ये चाहिए सामग्री

  1. 100 ग्राम बेसन
  2. 100 ग्राम घी
  3. 100 ग्राम चीनी
  4. 400 मि. ली. दूध
  5. 10-12 कटे हुए बादाम
  6. 10-12 कटे हुए काजू
  7. 10-12 कटे हिए पिस्ता
  8. 4-5 इलाइची का पाउडर

ये है बनाने की विधि

सर्वप्रथम एक पैन में पूरा घी डाल दें और गैस पर गर्म होने के लिए रख दें। जब तक घी पिघल ना जाएं। फिर घी के पिघलने के बाद पैन में बेसन डाल दें और मीडियम आंच पर बेसन को हल्के हाथ से गोल्डन रंग आने तक भूनते रहे। थोड़ी देर बात जब बेसन का रंग बदलने लगे तब  खुश्बू आने लगे तो समझिए बेसन भुन गया है। इसके बाद बेसन घी छोड़ना शुरू कर देगा। वहीं, बेसन भूनने में करीब 15 मिनिट लगेगा। फिर इसके बाद बेसन में चीनी डालकर इसे चलाते हुए करीब 4-5 मिनिट और भूनते रहे।

काजू बादाम पिस्ता से सजाएं हलवा

आपको बता दें कि बेसन में चीनी डालकर भूनने से हलवा का रंग बहुत अच्छा आता है। अब गैस को धीमा करके बेसन में धीरे-धीरे दूध मिलाते जाएं। अब गैस को धीमें करके चलाते हुए गाढ़ा होने तक बेसन को पका लें। साथ ही गुठलियों को कलछी से दबाते रहे। फिर जब बेसन हलवा जैसा गाढ़ा हो जाए तो इसमें कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ता चारो तरफ डाल दें तथा हलवा थोड़ा ठंड हो जाए तो इसमें इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें। आपका हलवा तैयार है। आप इसें कटोरी में सजाकर सर्व कर सकते है। एक बात का ध्यान रखें आप हलवा गर्म खाएंगे तो एक अलग ही स्वाद उठ कर आएगा।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER