राज कचौरी के लिए सामग्री:-
- 1 कप मूंग दाल
- 1 कप मैदा
- ¼ कप सूजी
- 3 चुटकी बेकिंग सोडा
- नमक स्वादअनुसार
- 1-2 हरी मिर्च, कटी हुई
- 1 इंच अदरक, बारीक कटा हुआ
- 1 छोटा चम्मच कटा हुआ ताजा हरा धनिया
- एक चुटकी अजवाइन
- एक चुटकी हल्दी पाउडर
- ¼ छोटा चम्मच हींग
यह चाहिए सामग्री
- 1 बड़ा आलू, उबला और छिला हुआ
- 1½ कप गाढ़ा दही
- 3 बड़े चम्मच पाउडर चीनी
- नमक स्वादअनुसार
- ½ छोटा चम्मच चाट मसाला पाउडर
- लाल मिर्च पाउडर छिड़कने के लिये
- ½ छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
- 1 चम्मच हरी चटनी
- 1 चम्मच इमली की चटनी
- आधा कप अनार के दाने सजाने के लिए
- 1 कुरकुरी पापड़ी
- सेव नमकीन 1 चम्मच
- गार्निश के लिए ताजा हरा धनिया कटा हुआ
इस तरह आटा करें तैयार
राज कचौरी बनाने के लिए सबसे पहले मूंग की दाल को 2-3 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। इतने में कचौरी का आटा तैयार कर लें। इसके लिए एक बाउल में मैदा, सूजी, नमक एवं बेकिंग सोडा डालकर मिक्स करें। पानी की सहायता से सॉफ्ट आटा तैयार कर लें। अब इस आटे को 20 मिनट के लिए सेट होने रख दें।
सभी चीजों को ऐसे करें मिक्स
सबसे पहले एक बाउल में दही निकालें फिर इसमें पाउडर चीनी, नमक, चाट मसाला, भुना हुआ जीरा पाउडर डालकर सभी चीजों को अच्छी प्रकार से मिक्स कर लें। अब राज कचौरी को सर्व करना आरम्भ करें। एक प्लेट में राजकचौरी रखें, ऊपर से फोड़कर छेद कर लें। इसके अंदर दाल के पकौड़ो को हल्का मैश करके डालें साथ ही उबले हुए आलू, धनिया पुदीना की चटनी, इमली की चटनी, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर, अनार के दाने, एक पापड़ी क्रश करके, 1 चम्मच सेव। मूंग दाल नमकीन डालकर मिक्स कर दें। ऊपर से हरा धनिया डालकर सर्व करें। आपकी राज कचौरी तैयार है अब आप इसका मजा ले सकते है।
