ये चाहिए सामग्री
टमाटर की चटनी बनाने की विधि
टमाटर की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आप टमाटर को अच्छे से धो लें और उसके बाद इसे काट लें। इसके बाद एक कड़ाही में तेल गर्म करें और जीरा डालकर भुने। इसके बाद इसमें टमाटर को डाले और पानी जलने तक पकाएं। इसके बाद इसमें हल्दी, नमक, गरम मसाला, हरी मिर्च, लाल मिर्च मिक्स कर दें और धीमी आंच पर पकाएं।
खास बात
आपको बता दें कि टमाटर की चटनी खाने में खट्टी-मीठी होती है। इसके साथ ही इसको बनाने में समय भी कम लगता है और यह जायकेदार भी होती है। अगर आप खाने में टमाटर की चटनी को खाएंगे तो आपको सब्जी की कमी नहीं खलेगी। टमाटर हर एक सब्जी में यूज होता हैं और इससे खाने का स्वाद भी बढ़ता है। टमाटर को हम किसी भी सब्जी में डालकर उसका स्वाद बढ़ा सकते हैं। साथ ही अकेले टमाटर की सब्जी भी बहुत टेस्टी बनती है और टमाटर की चटनी की तो बात ही अलग होती है। अगर कोई एक बार टमाटर की चटनी को खा लें, तो उसके स्वाद का मुरीद हो जाएगा और बार-बार खाएगा। जहां यह खाने में बहुत मजा आता है।