अक्सर ज्यादातर लोग स्ट्रीट फूड में चाट खाना पसंद करते हैं लेकिन बारिश के मौसम में बहुत से लोग बाहर की चाट को खाना पसंद नहीं करते। क्योंकि वह इस्तेमाल तेल में बनाते रहते है। ऐसे तेल में बना खाना सेहत के लिए जहर होता है। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं कटोरी चाट रेसिपीज, जिन्हें आप घर पर ही अपने मनपसंद तेल में बना सकते हैं। जो स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ हेल्दी भी होती है। जिसे आप घर पर बड़ी ही आसानी से बना सकते है।
कटोरी चाट बनाने की सामग्री
- 1 कप मैदा
- 2 बड़े चम्मच मक्की का आटा
- 1/4 चम्मच अजवाइन
- 2 टेबल स्पून घी मोयन के लिए
- 1/2 छोटा चम्मच नमक
- तलने के लिए तेल
चटनी के लिए सामग्री
- 1 कप हरा धनिया
- 3-4 हरी मिर्च
- मूंगफली के 2 बड़े चम्मच
- कसा हुआ अदरक
- 2 चम्मच नींबू का रस
- नमक स्वादअनुसार
- 2 बड़े चम्मच दही
बनाने की विधि
कटोरी चाट बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ी प्लेट में मैदा लें और उसमें देसी घी, नमक, अजवाइन डालकर अच्छी तरह मैश कर लें। – इसके बाद इसमें धीरे-धीरे पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें. आटे को 15 मिनिट के लिये मलमल के कपड़े से ढककर रख दीजिये। इसी बीच एक पैन को गैस पर रख दें और तलने के लिए तेल डालें। 15 मिनट के बाद आटे को फिर से हल्के हाथों से गूंद लें और फिर इसे छोटे-छोटे बॉल्स में काट लें।
खास बात
अब इसके बाद पतला बेल लें और कुकी कटर या कटोरी की मदद से गोल आकार में काट लें। अब इसमें कांटे और चम्मच से छेद कर लें। इन छोटी-छोटी पूरियों को स्टील के गिलास या प्याले के तले में चिपका दीजिए और एक कड़ाही में तेल डालकर हल्का सुनहरा होने तक तल लीजिए. अब धीरे धीरे प्याले या गिलास को बाहर निकालिये। आपका चाट बेस का प्याला तैयार है। फिर इसमें उबले हुए आलू डालकर मीठा दही डाल दें। अब इसे खा सकते है जो एक अलग ही मजा देगा।