फिल्म ‘राधे योर मोस्‍ट वॉन्‍टेड भाई’ की कमाई से होगी कोविड-19 के राहत कार्यों में मदद

फिल्म 'राधे योर मोस्‍ट वॉन्‍टेड भाई' की कमाई से होगी कोविड-19 के राहत कार्यों में मदद

इस बार सलमान खान और दिशा पाटनी की फिल्म ‘राधे योर मोस्‍ट वॉन्‍टेड भाई’ 13 मई को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। जहां फैन्स इस फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार में बैठे है। वहीं, ये फिल्म सलमान के फैन्स के लिए एक ईद की ट्रीट साबित होने वाली है। आपको बता दें कि  राधे इसलिए भी खास होने वाली है क्योंकि इसके जरिए होने वाली कमाई से कोरोना मरीजों के लिए जरूरी उपकरण खरीदे जाएंगे।

खास बात

कोरोना काल में सलमान खान और जी एंटरटेनमेंट ने बड़ा फैसला किया है। जहां जानकारी के अनुसार जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज और सलमान खान फिल्म्स ने इसके बारे में घोषणा की है कि वह फिल्म ‘राधे’ से होने वाली कमाई देशभर में कोविड-19 राहत कार्य के लिए डोनेट करेंगे।

खरीदे जाएंगे ये उपकरण

वहीं, खास बात यह है कि फिल्म राधे की सभी माध्यमों से होने वाली कमाई का एक हिस्सा कोरोना मरीजों के लिए जरूरी उपकरण जैसे ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, दवाइयां और वेंटिलेटर खरीदने‌ के लिए उपयोग होगी। इसके लिए सलमान खान फिल्म्स और जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने ‘गिव इंडिया’ के साथ पार्टनरशिप भी की है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं पता लग पा रहा है कि राधे की कमाई का कितना फीसदी हिस्सा उपकरणों को खरीदने के लिए डोनेट किया जाएगा लेकिन कहा जा रहा है कि ‘राधे’ की ओर अच्छी-खासी रकम‌ का योगदान दिया जाएगा।

एक साथ 40 देशों में रिलीज होगी फिल्म

दरअसल फिल्म राधे को सिनेमा हॉल के अलावा जीप्लेक्स पर ‘पे पर व्यू’ के मॉडल के आधार पर भी रिलीज किया जाएगा। साथ ही इसे एयरटेल, टाटा स्काय, डिश टीवी जैसे तमाम बड़े डीटीएच प्लेटफॉर्म्स पर भी देखा जा सकेगा। इस फिल्म को यूरोप, मिडिल ईस्ट, सिंगापुर, उत्तरी‌ अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड समेत दुनिया के 40 देशों में एक साथ रिलीज की जाएगी।

Summary
फिल्म 'राधे योर मोस्‍ट वॉन्‍टेड भाई' की कमाई से होगी कोविड-19 के राहत कार्यों में मदद
Article Name
फिल्म 'राधे योर मोस्‍ट वॉन्‍टेड भाई' की कमाई से होगी कोविड-19 के राहत कार्यों में मदद
Description
इस बार सलमान खान और दिशा पाटनी की फिल्म 'राधे योर मोस्‍ट वॉन्‍टेड भाई' 13 मई को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। जहां फैन्स इस फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार में बैठे है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER