चर्चित गाना बचपन का प्यार सहदेव दिर्डों का हुआ ऐक्सीडेंट, लोग कर रहे स्वस्थ होने की कामना

चर्चित गाना बचपन का प्यार सहदेव दिर्डों का हुआ ऐक्सीडेंट, लोग कर रहे स्वस्थ होने की कामना

चर्चित गाना बचपन का प्यार गाने वाले बॉय सहदेव दिर्डो ने जब से बादशाह के साथ गाना गाया है। तब से वह फेमस हो गया है। जिसका वीडियो भी खूब तेजी से वायरल हुआ। आपको बता दें कि सहदेव को इतना प्यार मिला कि उन्हें इंडियन आइडल 12 में भी बुलाया गया। बता दें कि सहदेव इतने चर्चित हुए कि वह एकदम इंटरनेट पर छा गए।

सहदेव के सिर में आई चोटे

वही, दुख की खबर यह सामने आई कि सहदेव का कल यानि मंगलवार के दिन एक सड़क दुर्घटना हो गई। जिसकी खबरे खूब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। जानकारी के अनुसार सहदेव के सिर में चोट आई है। जहां खास बात यह रही कि बादशाह ने भी सहदेव के बारे में चिंता व्यक्त की और अपने ट्विटर अकाउंट पर सहदेव के स्वास्थ्य के बारे में अपडेट भी शेयर किया।

बादशाह ने किया अपडेट

जहां अपडेट के बाद बादशाह ने बताया कि सहदेव दिर्डो बेहोश हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। बादशाह ने ट्वीट में बताया कि “सहदेव के परिवार और दोस्तों के संपर्क में हूँ। वह बेहोश हैं, अस्पताल ले जा रहे हैं। मैं उनके लिए यहाँ हूं। आपकी दुआओं की जरूरत है।”

यहां किया गया भर्ती

जानकारी के अनुसार सहदेव दिर्डो अपने पिता के साथ गाड़ी में यात्रा कर रहे थे जब यह दुर्घटना हुई। जहां वह बाइक से गिर गया और उसके सिर में चोट आई है। जहां उन्हें इलाज के बाद सुकमा जिला अस्पताल जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। जहां अब वह ऑब्जर्वेशन में है। आपको बता दें कि इस समय लोग सोशल मीडिया पर सहदेव के लिए लोग जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे है।

सबसे पहले गाना स्कूल टीचर ने किया रिकॉर्ड

हालांकि, बचपन का प्यार सबसे पहले जब सहदेव ने गाया था तो इसका वीडियो सबसे पहले उनके स्कूल टीचर ने रिकॉर्ड किया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया गया था। जहां यह वीडियो दो साल बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और हर कोई इस पर नाचने को मजबूर हो गया।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER