जैसा कि हम सभी जानते है हरी मटर ठंड के दिनों में बाजार में आया करती है। अगर आप सोचते हैं कि छोटी सी दिखने वाली हरी मटर पोषक तत्वों का खजाना मानी जाती है। आपको बता दे कि मटर ऐसी चीज है जिसमें एक साथ लगभग सभी प्रकार के पोषक तत्व शामिल होते है। मटर में विटामिन जैसे कि ए, बी, सी, ई, जैसे तत्व पाए जाते है। वहीं, मटर में जिंक, पोटैशियम और फाइबर की भी अच्छी मात्रा होती है।
शरीर की इम्यूनिटी को बनाती है मजबूत
हालांकि, मटर में कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स गुण भी शामिल होते है। जो शरीर की इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाने का काम करते है। बता दें कि मटर न केवल सिर्फ खाने को पचाने का काम करती है बल्कि यह मेटाबोलिक हेल्थ में भी मददगार साबित होती है। जिसमें पर्योप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने का भी काम करती है।
लोग तरह-तरह से करते है सेवन
आपको बता दें कि मटर ठंड के दिनों भी बहुत ही बढ़िया आती है। जिसका लोग तरह-तरह से सेवन करते है। बहुत से लोग मटर का सेवन घुघरी बनवाकर और बहुत से लोग मटर की कचौरी बनवाकर तरह-तरह से इसका इस्तेमाल किया करते है। बता दें कि मटर का सेवन करना सेहत के लिहाज से अच्छा माना जात है। जो हमारे शरीर को भी लाभ पहुंचाती है।
सब्जियों में भी करते है उपयोग
वहीं, मटर का सेवन ठंड के दिनों में जरूर करना चाहिए। इसको सही भाषा में छिमी भी कहा जाता है। वहीं, मटर का उपयोग आप सब्जियों में भी डालकर कर सकते है। जिससे सब्जी का एक अलग ही स्वाद खाने मं मिलता है। वहीं, इसका उपयोग आप पुलाव में भी कर सकते है। जो एक अलग ही स्वाद की अनूभूति कराता है। जो शरीर के लिए भी लाभदायक होता है।
