घर पर बनाएं झटपट मसाला वाली छोटी आलू, देगी टेस्टी स्वाद, जानें रेसिपी

घर पर बनाएं झटपट मसाला वाली छोटी आलू, देगी टेस्टी स्वाद, जानें रेसिपी

भारतीय व्यंजन की बात करें तो एक से बढ़कर एक खाना भारत देश में खाया जाता है। वहीं, बहुत से लोग घर का खाना खाने के शौकीन भी होते है। तो आज हम बात करने जा रहे है घर पर बनी मसालेदार छोटी आलू की जो खाने के बहुत ही स्वादिष्ट होती है। आइये जानते है इसकी रेसिपी।

ये चाहिए सामग्री

  1. 1 किलो मध्यम आकार के आलू,
  2. 30 मिलीलीटर सरसों का तेल
  3. 1 चम्मच जीरा,
  4. 1 टीस्पून धनिया पाउडर
  5. 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
  6. 1 चम्मच मिर्च पाउडर
  7. 2 चम्मच भूना मसाला,
  8. 1 टीस्पून अदरक, कटा हुआ
  9. 4 हरी मिर्च
  10. नमक स्वादअनुसार
  11. 2 नींबू का रस
  12. 1 चम्मच काली मिर्च पाउडर
  13. 1 गुच्छा ताजा धनिया पत्तियां
  14. 7 करी पत्ते और 5 सूखी लाल मिर्च डाल कर

 इस विधि से बनाएँ 

 एक पैन में 1 टीस्पून जीरा, 2 टीस्पून धनिया, 3 सूखी लाल मिर्च, 5 काली मिर्च डाल कर सुनहरी भूरा होने तक भूनें। भूनें हुए मसालों को ब्लेंडर में अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। अब एक पैन में 2 टेबलस्पून तेल गर्म करके 1 टीस्पून सरसों के बीज, 1 टीस्पून जीरा, चम्मच मिर्च पाउडर, 7 करी पत्ते और 5 सूखी लाल मिर्च डाल कर 2 से 3 मिनट के लिए हल्का ब्राउन होने तक पकाएं।

नींबू डालकर मिक्स करें

फिर इसके बाद इसमें 1/2 टीस्पून हल्दी डाल कर मिक्स करें। अब इसमें 310 ग्राम उबले हुए बेबी आलू डालें और अच्छी तरह से मिलाकर 3 से 5 मिनट के लिए पका लें। इसके बाद इसमें 1 टीस्पून लाल मिर्च, 1/2 टीस्पून धनिया पाउडर और 1 टीस्पून नमक मिलाएं। फिर इसमें नींबू का रस मिक्स कर लें। अब इसमें पहले से ब्लेंड किया हुआ मिश्रण मिला कर 2 से 3 मिनट के लिए कुक करें। मसालेदार छोटी आलू बनकर तैयार है। अब इसे धनिए से गार्निश करके सर्व करें। जो एक अलग ही स्वाद देगी।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER