जैसा कि हम सभी जानते है बहुत से व्यंजन ऐसे होते है जो बाजार की तरह घर पर नहीं बन पाते। जहां लोग वह स्वादिष्ट टेस्ट उस तरह का नहीं ला पाते। जहां बहुत से लोग खाने के शौकीन होते है। जो हर चीज को घर पर बनाकर ट्राई करते है। तो आज हम बात करने जा रहे है बेसन पापड़ी की जिसे आप बहुत ही कम समय में घर पर बना सकती है। वो भी एकदम आसान विधि से। आइये जानते है विधि।
ये है बेसन पापड़ी की सामग्री
- 250 ग्राम बेसन
- 25 मिली तेल (बेसन गूंथने के लिए)
- 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच अजवायन
- 1 छोटा चम्मच जीरा (साबुत)
- 1/4 छोटा चम्मच हींग
- स्वाद अनुसार नमक
- 250 मिली तेल (पपड़ी तलने के लिए)
इस विधि से बनाएं
सबसे पहले बेसन को छान कर इसमें 25 मिली. तेल डालिए। अब इसमें पीसी हुई लाल मिर्च, अजवायन, साबुत जीरा, हींग और नमक डालिए। फिर इसमें जरुरत के अनुसार पानी डालते हुए इसे एकदम कड़क गूंथ लीजिये। 10 मिनट के लिए इसे गीले कपडे से ढक कर रखिये।अब इस गुंथे हुए बेसन की करीब 1.5 इंच आकार की लोइयां बना लीजिये। इन लोइयों को करीब 2 इंच आकार में बेल लीजिये और एक सूती कपडे पर फैला लीजिये। एक चाकू या कांटे से बेली गयी हर पूड़ी को 5-7 जगह से गोद दीजिये ताकि जब आप इन्हें गर्म तेल में तलें तो ये फूलें नहीं। अब एक कडाही में तेल गर्म कीजिये। जब तेल तेज़ गर्म हो जाए तो सभी पपड़ियाँ मंदी आंच पर सुनहरी होने तक तलिए। ठंडी होने पर इन्हें चाय के साथ या फिर चटनी-अचार आदि के साथ परोसिये.