बिग बॉस 13 से इस हफ्ते हिंदुस्तानी भाऊ के नाम से मशहूर विकास पाठक घर से बेघर हो गए हैं। इस हफ्ते सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल और मधुरिमा तुली भी नॉमिनेटेड थे। लेकिन बाकी सभी घर में सुरक्षित हुए और लास्ट में भाऊ को घर से बाहर होना पड़ा। घर से बाहर आने के बाद भाऊ ने बिग बॉस के घर के कई सारे राज खोले और दूसरे कंटेस्टेंट को लेकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की है।
रिपोर्ट के अनुसार, घर से बाहर आने के बाद भाऊ ने कहा कि घर के अंदर हर किसी के चेहरे के ऊपर एक दूसरा चेहरा है। एक घंटे का शो देखकर आप किसी को जज नहीं कर सकते। इतनी जल्दी बाहर होनें पर भाऊ कहते हैं कि, मैं अपने परिवारवालों को लगातार याद कर रहा था ऐसे में मेरा बाहर निकलना ही ठीक है। भाऊ ने बताया, ‘बिग बॉस के घर में जाना मेरे लिए अलग अनुभव था। मुझे बिग बॉस का माहौल कुछ ज्यादा रास नहीं आ रहा था। मैं भगवान से प्रार्थना कर रहा था कि इस हफ्ते वो घर से बाहर जाए’। बिग बॉस के घर में जाने से पहले मैनें कभी भी बिग बॉस नहीं देखा था। मुझे लगता है आप लोगों का प्यार ही था जो मुझे यहां तक खींचकर ले आया।
वहीं सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर भाऊ ने कहा कि, घर के एक सदस्य को वो बिल्कुल पसंद नहीं करते। इस बारे में भाऊ ने कहा कि टीवी पर हर कोई आपको बहुत अच्छा लगता है लेकिन जब आप उसके साथ 24 घंटे रहते हैं तो उसकी हरकतें, उसके तरीके दिखने शुरू होते हैं।
सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में भाऊ ने कहीं ये बात
घर के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट माने जाने वाले सिद्धार्थ शुक्ला के साथ भाऊ के पहले अच्छे संबंध थे बाद में दोनों में अनबन हो गई। इस बारें में भाऊ कहते हैं कि उसने भी मेरे साथ ऐसी गलती की। आरती जो सिद्धार्थ की अच्छी दोस्त है सिद्धार्थ की वजह से ही उसे पैनिक अटैक आया। मैं सिद्धार्थ पर बहुत चिल्लाया भी था। मैनें उससे कहा कि तुम्हें लड़कियों से बात करने की तमीज ही नहीं है। तुम जब हाइपर होते हो तो इसका पता ही नहीं होता कि सामने कौन है। लड़कियों को गाली देना, उनके चरित्र पर सवाल उठाना ये तुम्हारा स्टैंडर्ड है। इसी वजह से पारस से भी मेरा झगड़ा हुआ था।
और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.


