बता दे कि आज कल बिग बॉस 13 दर्शको के बीच पूरी तरह से छाया हुआ है। जी हां जहाँ एक तरफ घर में रह रहे कंटेस्टेंट दर्शको का मनोरंजन कर रहे है। तो वही दूसरी तरफ उनके फैंस और परिवार वाले उन्हें बाहर से खूब सपोर्ट कर रहे है। गौरतलब है कि अभी हाल ही में आरती सिंह का भाई कृष्णा अभिषेक भी उनके सपोर्ट में सामने आया था। दरअसल बिग बॉस के घर में बीते दिनों एक टास्क हुआ था। जिसमे घर के उन सभी पुरुषो ने हिस्सा लिया था, जो नॉमिनेटेड थे। इसी टास्क के दौरान आरती सिंह, सिद्धार्थ डे को कुर्सी से उठाने की कोशिश कर रही थी। मगर ऐसे में सिद्धार्थ डे ने अपनी मर्यादा भुला कर आरती सिंह को गंदी गंदी बातें कहना शुरू कर दिया। जिसके चलते आरती सिंह भड़क गई।
आरती सिंह का भाई सिद्धार्थ डे से है नाराज..
अब जाहिर सी बात है कि यह शो केवल दर्शक ही नहीं बल्कि घर में रह रहे सेलिब्रिटी के घर वाले भी देखते है। तो यही वजह है कि जब कृष्णा अभिषेक ने यह एपिसोड देखा, तब उन्हें काफी बुरा लगा। दरअसल इस बारे में जब कृष्णा से बात की गई, तब उन्होंने कहा कि वह सिद्धार्थ डे को काफी समय से जानते है। यहाँ तक कि सिद्धार्थ भी उनके परिवार को अच्छी तरह से जानते है। मगर इसके बावजूद भी उन्होंने आरती के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया, तो इसके लिए वह सिद्धार्थ से काफी नाराज है। बता दे कि आरती सिंह का भाई कृष्णा अभिषेक खुद अपनी बहन को बिग बॉस के घर में छोड़ने के लिए आया था। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो वह अपनी बहन को लेकर काफी प्रोटेक्टिव है।
इसलिए कृष्णा अभिषेक ने इस बात का जवाब देते हुए कहा कि सिद्धार्थ डे ने भले ही शो में माफ़ी मांग ली हो। इसके इलावा उनका इरादा भले ही किसी का दिल दुखाना न हो। मगर उन्हें जब भी बिग बॉस के घर जाने का मौका मिलेगा, तब वह सिद्धार्थ डे से जरूर पूछेंगे कि उन्होंने ऐसी भाषा का इस्तेमाल कैसे किया। यहाँ तक कि घर की महिला सदस्य रश्मि देसाई और माहिरा भी आरती सिंह को सपोर्ट नहीं कर रही थी। फ़िलहाल सिद्धार्थ डे इस हफ्ते दोबारा नॉमिनेटेड हो चुके है। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या इस बार वह बच पाते है या नहीं।



