बता दे कि बिग बॉस शो में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब किसी पिछले सीजन के कंटेस्टेंट को दोबारा शो में बुलाया गया जा रहा है। जी हां विकास गुप्ता जो बिग बॉस 11 को कंटेस्टेंट रह चुके है, वो अब दोबारा इस शो में कंटेस्टेंट के रूप में आने वाले है। ऐसे में विकास गुप्ता की एंट्री को लेकर दर्शक भी काफी उत्साहित है। आप उनका उत्साह ट्विटर पर भी देख सकते है। गौरतलब है कि विकास गुप्ता की बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है। अब ये तो सब को मालूम ही है कि विकास गुप्ता को मास्टरमाइंड का नाम दिया गया था। हालांकि वह बिग बॉस का ख़िताब नहीं जीत पाएं थे, लेकिन फिर भी वह फाइनल तीन में जरूर पहुँच गए थे।
कास गुप्ता की एंट्री को लेकर बेहद उत्साहित है लोग..
शायद यही वजह है कि अब विकास गुप्ता को बिग बॉस के घर में देखने के लिए लोग इतने उत्साहित है। बता दे कि पिछले एपिसोड में पारस छाबड़ा को बिग बॉस से बाहर कर दिया गया था। इसके इलावा सिद्धार्थ शुक्ला भी आज कल काफी बीमार चल रहे है। तो ऐसे में हर किसी को यही लग रहा है कि विकास गुप्ता इन सब पर भारी पड़ेंगे। अगर खबरों की माने तो विकास गुप्ता इसी हफ्ते शो में आ सकते है। हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई है, ये हम नहीं कह सकते।
The master mind is back #VikasGupta #BigBoss13 pic.twitter.com/C1cOf3ru1e
— BIGG BOSS 13 (@imsurya101) December 3, 2019
Time to witness your magic again. You’re god’s favourite child. We are always there for you no matter what.#VikasGupta #BiggBoss13 pic.twitter.com/jUri90NVLX
— Preeti (@PreetiS65) December 4, 2019
OH MY GOD!!!#VikasGupta is coming in the house #BB13
Not as guest but as temporary Wildcard Entry😍…
Now the real Game begins #MasterMind in #BB13@sidharth_shukla and @imrealasim jaao bhand me aapna support @lostboy54 koNOW KIDS WILL WATCH HOW DAD'S GONA PLAY pic.twitter.com/adHuQx2GEc
— ABHI Singh Rajput (@iamRockStarABHI) December 3, 2019
Just when i had completely lost interest in @BiggBoss , this news just made my day. Cannot wait to see @lostboy54 enter the show again. Temporary or permanent! Full support to him!! 😍😍 #bb13 #VikasGupta pic.twitter.com/f3Hg75Qsjw
— Jazyl H (@JazylH) December 5, 2019
बहरहाल शो में विकास गुप्ता की एंट्री को लेकर लोगों ने क्या क्या ट्वीट किए है, इसकी एक झलक आप यहाँ देख सकते है। यूँ तो बिग बॉस 11 में शिल्पा शिंदे और विकास की नोंक झोंक ने दर्शकों का दिल बखूबी जीता था। मगर इस बार विकास घर के अंदर जा कर क्या कमाल करते है या किस तरह से दर्शकों का मनोरंजन करते है, ये देखना काफी दिलचस्प होगा। फ़िलहाल तो लोग वीकेंड का वार के नए एपिसोड का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे है। दोस्तों क्या आप विकास गुप्ता को दोबारा इस शो में देखना चाहते है या नहीं, इसका जवाब हमें जरूर दीजियेगा।


