भारतीय अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो ने अपने बॉयफ्रेंड फोटोग्रॉफर कोरी ट्रैन के साथ इंस्टाग्राम के जरिए अपने रिश्ते के बारे में बताया हैं। पिंटो ने गुरुवार को कोरी के जन्मदिन पर इसकी घोषणा की। इंस्टाग्राम के जरिए अपने रिश्ते के बारे में बताया। साथ हि एक तस्वीर शेयर की है जिसमें सगाई की अंगूठी साफ दिखाई दे रही हैं।
फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर की अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो ने अपने बॉयफ्रेंड कोरी ट्रैन से सगाई कर ली हैं। फ्रीडा ने अपने बॉयफ्रेंड फोटोग्रॉफर कोरी ट्रैन के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं समुद्र तट पर अपने मंगेतर के साथ हूं, अब सब समझ में आ रहा है। जिंदगी समझ में आती है दुनिया समझ में आती है पिछले आंसू और परीक्षण समझ में आते हैं। प्यार के बारे में बुद्धिमान पुराने प्रेमियों ने जो कुछ भी कहा है सब समझ में आता है और जहां हमें जाना हैं समझ में आता है। तुम मेरा प्यार नहीं बल्कि सबसे खूबसूरत रचना हो मेरे जीवन की। मेरा सारा प्यार मेरे दिल से है तुमसे है जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रिय मंगेतर’। इस पोस्ट को शेयर करते ही, पोस्ट पर फ्रीडा के दोस्तों और साथियों ने प्यार भरे कमेंट भी किये।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फ्रीडा जो एक साल से अधिक समय से कोरी को डेट कर रहीं हैं और उन्होनें अब आकर अपने रिश्तों के बारें में खुल कर बात की है। इससे पहले फ्रीडा फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर के को-स्टार देव पटेल के साथ छह साल से अधिक समय से रिलेशनशिप में थी।
सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव

आपको बता दें कि फ्रीडा पिटों भारतीय शास्त्रीय नृत्य के साथ-साथ सालसा में भी ट्रेनेड हैं।
और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

