अस्पताल में भर्ती हुई डिंपल कपाड़िया, जल्दी ही हॉलीवुड फिल्म में करने वाली है काम

बता दे कि बॉलीवुड की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर की हालत के बारे में तो अब हर कोई जान चुका है। मगर आज हम ट्विंकल खन्ना की माँ डिंपल कपाड़िया की हालत के बारे में आपको बताना चाहते है। गौरतलब है कि अस्पताल में भर्ती हुई डिंपल कपाड़िया को क्या हुआ है और किस वजह से वह अस्पताल पहुंची है, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। बता दे कि डिंपल कपाड़िया को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। ऐसे में सबसे पहले तो उनके दामाद अक्षय कुमार उन्हें वहां मिलने गए। उसके बाद बेटी ट्विंकल खन्ना भी अस्पताल की तरफ जा रही थी।

अस्पताल में भर्ती हुई डिंपल

अस्पताल में भर्ती हुई डिंपल कपाड़िया.. 

अगर खबरों की माने तो अक्षय कुमार को अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया था। अब डिंपल कपाड़िया को क्या हुआ है, ये तो डॉक्टर्स द्वारा की गई जाँच सामने आने के बाद ही पता चलेगा। वही अगर हम उनके काम की बात करे तो डिंपल कपाड़िया जल्दी ही हॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली है। बता दे कि उनकी फिल्म का नाम टेन्ट है। जिसकी शूटिंग बीते दिनों वह गेटवे ऑफ़ इंडिया पर करती हुई नजर आई थी। बहरहाल इस फिल्म को हॉलीवुड डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन डायरेक्ट कर रहे है। इसके साथ ही उन्होंने इस फिल्म की कहानी को भी लिखा है।

ऐसा सुनने में आया है कि यह एक थ्रिलर फिल्म होगी। यहाँ तक कि इस फिल्म की शूटिंग भी करीब सात देशों में की जाएगी। फ़िलहाल अस्पताल में भर्ती हुई डिंपल कपाड़िया के बारे में कोई खबर सामने नहीं आई है। मगर इसमें कोई शक नहीं कि वह जल्दी ही फिल्म की शूटिंग करती हुई नजर आ सकती है। बता दे कि डिंपल कपाड़िया अपनी बेटी से ज्यादा अपने दामाद को अपना बेटा मानती है। यही वजह है कि अक्षय कुमार भी डिंपल कपाड़िया का अपनी माँ की तरह ही सम्मान करते है और उनका ख्याल रखते है।
Summary
अस्पताल में भर्ती हुई डिंपल कपाड़िया, जल्दी ही हॉलीवुड फिल्म में करने वाली है काम  Youth Express
Article Name
अस्पताल में भर्ती हुई डिंपल कपाड़िया, जल्दी ही हॉलीवुड फिल्म में करने वाली है काम Youth Express
Description
बता दे कि बॉलीवुड की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर की हालत के बारे में तो अब हर कोई जान चुका है। मगर आज हम ट्विंकल खन्ना की माँ डिंपल कपाड़िया की हालत के बारे में आपको बताना चाहते है। गौरतलब है कि अस्पताल में भर्ती हुई डिंपल कपाड़िया को क्या हुआ है और किस वजह से वह अस्पताल पहुंची है, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। बता दे कि डिंपल कपाड़िया को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। ऐसे में सबसे पहले तो उनके दामाद अक्षय कुमार उन्हें वहां मिलने गए। उसके बाद बेटी ट्विंकल खन्ना भी अस्पताल की तरफ जा रही थी।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER