गर्मी से बचने के लिए ये टिप्स आप कर सकते है फॉलो, जानियें

गर्मी से बचने के लिए ये टिप्स आप कर सकते है फॉलो, जानियें

इस समय गर्मी का मौसम अब जोर पकड़ने लगा है। जहां ऐसे में गर्मी से बचना भी जरूरी है। हालांकि, दुनिया में कई लोग ऐसे भी हैं जिन्हें लगता है कि गर्मी हद से ज्यादा पड़ रही है। आइये जानते है कुछ टिप्स।

पिएं ये तरल पदार्थ

आपको बता दें कि गर्मी में जितना हो सके नींबू पानी जैसे तरल पदार्थों का प्रयोग करें। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि यह ठंडा है। बर्फीला नहीं, अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याएं हो सकती हैं। आप सभी गर्मी के दिनों में खरबूजे, तरबूज, आम, खीरा जैसे मौसमी फलों का सेवन जरूर करें। शरीर में पानी की कमी न होने दें। ध्यान रखें कि आपको दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। इसके अलावा आप छाछ, लस्सी, बेल शरबत या सत्तू शरबत का भी सेवन कर सकते है।

ये चीज का रखे ध्यान

एक बात आपको ध्यान में रखकर चलना है कि गर्मी के मौसम में दिन की शुरुआत मीठे और रसीले फलों से करना अच्छा रहेगा। ऐसे में आप सपोडिला (चीकू), आड़ू, तरबूज, खरबूजा या संतरा ले ले। इसके अलावा आप खाने में सलाद के तौर पर प्याज और खीरा जरूर खाएं। एक बार ही खाएं।

इसका करें कम इस्तेमाल

जैसा कि गर्मियों के दिन में नमक सामान्य मात्रा में ही लें। यह रक्तचाप को नियंत्रित करने में सहायक होता है। वहीं कैफीन, शराब या ज्यादा चाय पीने से बचें, क्योंकि इनके इस्तेमाल से शरीर में पानी की कमी कर सकता है।

चक्कर आने पर इसको ले

वहीं, इस सीजन में जब भी वर्कआउट करें तो गर्म या उमस भरे मौसम में नॉर्मल वर्कआउट करें। जी हां और धूप में रहने के कारण अगर आप थके हुए हैं या चक्कर आ रहे हैं तो आपको तुरंत पानी या नींबू पानी का सेवन करें। इससे आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER