अक्सर घर पर जब भी कोई पार्टी पड़ती है त मन में यह ख्याल आता है कि कौन सी सब्जी बनाई जाए। जिससे पार्टी की शान बढ़ जाएं। तो ऐसे में आप अगर रूटिन पनीर रेसिपी सर्व करके बोर हो गए हैं तो इस बार ट्राई करें होटल वाली पनीर अफगानी। पनीर अफगानी का टेस्ट लाइट होता है और इसमें फ्रेश क्रीम व मक्खन का इसतेमाल किया जाता है। जो इसके टेस्ट को कई गुना बढ़ा देता है। जो होटल की तरह एक अलग स्वाद भी प्रदान करता है।
ये चाहिए होगी सामग्री
- पनीर – 1 कटोरी
- मक्खन – 1 बड़ा चम्मच
- क्रीम – 1/2 कप
- मिर्च – 1 बड़ा चम्मच
- नमक – 1 बड़ा चम्मच
- गरम मसाला – 1
- 1/2 बड़ा चम्मच
- दूध – 2 बड़ा चम्मच
- तेल – 1 बड़ा चम्मच
- खरबूजे के बीज – 1 बड़ा चम्मच
- खसखस – 1 बड़ा चम्मच
- काजू – 5-6
बनाने की विधि
अफगानी पनीर बनाने के लिए सबसे पहले, एक मिक्सिंग जार में खसखस , खरबूजे के बीज, काजू डालकर बारीक तरह से पीस लें। अब एक बाउल में ताजी क्रीम, दूध, मक्खन, गरम मसाला, मिर्च, पिसे मसाले और नमक डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। अब इस मिश्रण में पनीर क्यूब्स डालें और मसाले के साथ अच्छी तरह मिला दें। पनीर क्यूब्स को आधे घंटे के लिए मैरिनेट होने दें। अब एक पैन में तेल डालें और स्क्रूयर्स की मदद से पनीर के क्यूब्स उसमें लगाएं। पनीर के क्यूब्स तल कर प्लेट में निकाल लें। आपकी सब्जी तैयार है। आप इसका मजा ले सकते है।