गर्मी आ चुकी है और दिन-ब-दिन बढ़ते पारे के कारण हर कोई को बस ठंडी चीज़ों का सेवन करने के बारे में सोचता है। ऐसा ही एक नेचुरल किचन इंग्रीडेंट है जो गर्मियों में हमारे काम आता है और वोह है नींबू । नींबू में कई हेल्थ बेनिफिट्स होते हैं , यह आपके शरीर को डिटॉक्स करता है और उसे ठंडा रखता है। आज हम आपको नींबू से बनने वाले कुछ शानदार व्यंजनों के बारे में बताएँगे जिनका सेवन आपको ज़रूर करना चाहिए ।
आइये जानते हैं नींबू से बनने वाले कुछ ज़बरदस्त व्यंजनों के बारे में :
कीवी लेमोनेड
यह खट्टे नींबू , ताजी कीवी और ताज़े पुदीने के साथ बनाया जाता है । यह एक परफेक्ट समर कूलर है जिससे आप अपने घर पर भी बना सकते हैं । आप इस लेमोनेड को बना कर रेफ्रिजरेटर में स्टोर भी कर सकते हैं। नींबू के रस के साथ पुदीना आपके शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है ।
पंजाबी लेमन चिकन
पंजाबी लेमन चिकन शानदार डिशेस में से एक है । इसमें चिकन को भारतीय मसालों, संतरे के रस , गन्ने के रस और नींबू के रस के साथ पकाया जाता है। आप इस स्वादिष्ट डिश को अपने घर में आसानी से बना सकते है और सभी घर वालो का दिल जीत सकते हैं ।
लेमन राइस
अगर आपके घर में रात के चावल बच गए हैं तो आप उन चावलों का उपयोग करके एक शानदार डिश बना सकते हैं , लेमन राइस कभी भी बनाई जा सकती है वो भी कुछ आसान से इंग्रिडेंट्स के साथ। ईस डिश को सर्व करने से पहले उसमे नीबू का रस ज़रूर डालें।
लेमन पुडिंग
यह एक डेज़र्ट है जो की मीठी और तीखी होती है । इसमें नींबू के रस को अंडे ,मक्खन और चीनी के साथ फेटा जाता है, फिर इसमें नमक ,दूध और गर्म दालचीनी डाली जाती है । यह डेज़र्ट बहुत ही टेस्टी होती है आप इसे कभी भी अपने घर पर बना सकते है और इसके मज़े ले सकते हैं।
हमने आपको नींबू से बनने वाले कुछ सबसे शानदार और ज़बरदस्त व्यंजनों के बारे बताया है। आप इस गर्मी इन वव्यंजनों को बना कर इनका मज़ा ज़रूर लें।
देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब YOUTH EXPRESS पर

