बहुत जल्द रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग आखिरकार पूरी हो चुकी है। जहां फिल्म की आखिरी सीन वाराणसी में पूरे किए गए। जानकारी के अनुसार यह फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में आ रही है। इस सभी के बीच आलिया ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जहां आलिया ने मंदिर की यात्रा के बाद निर्देशक अयान मुखर्जी और रणबीर की भी एक तस्वीर शेयर की है।
कैप्शन में आलिया ने लिखी ये बात
जहां तस्वीर के दौरान आलिया लिखती है कि हमने 2018 में फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। अब आखिरकार ब्रह्मास्त्र (पार्ट वन) का फिल्मांकन समाप्त हो गया है। मैं इतने लंबे समय से यह कहना चाह रही थी, यह फिल्म पूरी हुई। आपको बता दें कि फिल्म की कहानी आज के समय पर बनाई गई है। जिसमें शिव, महाशक्तियों वाला एक युवक 3 हजार साल पहले एक मिशन को पूरा करने के लिए ब्रह्मास्त्र जैसे हथियारों के बारे में जानने के लिए यात्रा करता है।
फिल्म में ये है अहम कलाकार
हालांकि, फॉक्स स्टार स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शंस, प्राइम फोकस और स्टारलाईट पिक्चर्स द्वारा निर्मित अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित, फिल्म 9 सितंबर के दिन करीब पांच भारतीय भाषाओं जैसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में सिनेमाघरों में दर्शकों के समक्ष रिलीज की जाएगी। बता दें कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी जैसे मुख्य कलाकार अहम रोल करते हुए नजर आएंगे।