म्यूजिक स्ट्रीमिंग पॉपुलर एप्प Spotify को भारत में कुछ महीने पहले ही लांच किया गया है| लांच के कुछ दिनों के बाद ही इसने यूजर के बिच के अपनी जगह बना ली| इसमें हर तरह के गानो का कलेक्शन है , जिसे आप ऑनलाइन स्ट्रीम कर सकते है| लॉन्च के समय इस ऐप का मुकाबला Amazon Music, Apple music, Gaana जैसे कई ऑनलाइन म्यूजिक स्ट्रिमिंग ऐप्स से था। लॉन्च के बाद से इस ऐप को भारतीय यूजर्स के हिसाब से लगातार इंप्रूव किया गया है।
Spotify मिलने लगा Google Assistant का स्पोर्ट
इस म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप को अब Google Assistant का भी सपोर्ट मिल गया है। गूगल असिस्टेंस के सपोर्ट के बाद अब आप इसमें अपने मन के गानो को वौइस् कमांड के ज़रिये प्ले कर सकते है| इसके अलावा इस ऐप को स्मार्ट डिवाइस जैसे की Google होम मिनी, Google home और chromcast के जरिए भी कंट्रोल कर सकेंगे। Spotify को Google Assistant के साथ कुछ आसान से स्टेप को फॉलो करके इससे लिंक कर सकते है|
ऐसे करे Spotify को गूगल असिस्टेंस से लिंक
इसे लिंक करने के लिए कुछ आसान से स्टेप है जिसको आप फॉलो कर के अपने वॉइस कमांड से अपने पसंद के गाने सुन सकते है|
- सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में Google Assistant को ओपन करना होगा। इसके बाद बांयी तरफ एक्सप्लोर आइकन पर जाकर टैप करें। वहां अपने प्रोफाइल पिक्चर पर टैप करें।
- अब आपको सर्विसेज दिखाई देगा। वहां टैप करें और इसके बाद म्यूजिक पर टैप करें।
- अब आपके स्मार्टफोन में इंस्टॉल सभी म्यूजिक ऐप्स दिखाई देंगे। वहां जाकर आप Spotify को सिलेक्ट करें और ऐप को अपने Google अकाउंट से लिंक करें। इसके लिए Google आपसे परमिशन मांगेगा, परमिशन को Allow करने के बाद आपका स्पॉटीफी ऐप Google से लिंक हो जाएगा।
- ऐप के Google Assistant से लिंक होते ही आप एक बार दोबारा गूगल असिस्टेंस ऐप को ओपन करें और गाने का नाम बोलें। जैसे कि ‘प्ले तुझे कितना चाहने लगे हम ऑन स्पॉटिफाई’, ऐसा कहते ही ऐप गाना प्ले कर देगा। अगर आपको पास स्पॉटीफी का प्रीमियम वर्जन है तो यह अच्छे तरीके से काम करेगा।
अगर आप इससे गूगल होम से कनेक्ट करना है तो आपको Google होम ऐप को ओपन करना होगा। इसके बाद एड बटन पर टैप करना होगा। इसके बाद म्यूजिक एंड ऑडियो पर टैप करना होगा। इसके बात वहां से आपको Spotify को सिलेक्ट करके इसे लिंक करना होगा।


