रविचंद्रन अश्विन के 5 विकेट के बावजूद साउथ अफ्रीका तीसरे दिन मजबूत स्थिति में

रविचंद्रन अश्विन के सधी हुई गेदबाजी के बावजूद तीसरे दिन के अंत तक साउथ अफ्रीका टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। साउथ अफ्रीका के दिन की शुरुआत 39 रन पर 3 विकेट से हुई। लेकिन डीन एल्गर और क्विंटन डि कॉक ने भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना करके साउथ अफ्रीका को पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को यहां अच्छी वापसी दिलाई। एल्गर ने 160 रन की पारी खेली, जबकि डि कॉक (111) ने अपने सदाबहार अंदाज में बल्लेबाजी करके सैकड़ा जड़ा। इन दोनों की शतकीय पारियों से साउथ अफ्रीका ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक आठ विकेट पर 385 रन बनाए हैं।

साउथ अफ्रीका अभी भी भारत से 117 रन पीछे है। भारत ने अपनी पारी सात विकेट पर 502 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी।

भारतीय पारी का आकर्षण

भारतीय पारी की आकर्षण मयंक अग्रवाल (215) और रोहित शर्मा (176) की सलामी जोड़ी के बड़े शतक रहे। भारत को पहले दो सत्र में केवल दो सफलताएं मिलीं लेकिन तीसरे सत्र में वह एल्गर और डि कॉक दोनों को आउट करने में सफल रहा।

रविचंद्रन अश्विन ने किया कमाल

रविचंद्रन अश्विन भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने अब तक 128 रन देकर पांच विकेट लिए हैं।

रविचंद्रन अश्विन

साउथ अफ्रीका की मजबूत शुरुआत

साउथ अफ्रीका ने दिन की शुरुआत तीन विकेट पर 39 रन से की और तब मैच एकतरफा लग रहा था लेकिन इसके बाद एल्गर ने पारी को अच्छी तरह से संवारा। एल्गर और कप्तान फाफ डुप्लेसिस (55) ने पांचवें विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी की। इसके बाद डि कॉक ने बखूबी उनका साथ दिया। इन दोनों ने छठे विकेट के लिए अब तक 164 रन जोड़े।

 

डु प्लेसिस बने रविचंद्रन अश्विन के शिकार

अश्विन ने दूसरे सत्र में डुप्लेसिस का विकेट लेने के बाद तेजी से टर्न लेती गेंद पर डिकाक को बोल्ड किया।

जडेजा ने पूरा किया 200 विकेट का आंकड़ा

इससे पहले रविंद्र जडेजा (116 रन देकर दो) ने एल्गर का विकेट लेकर टेस्ट मैचों में अपना 200वां विकेट लिया। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दसवें भारतीय गेंदबाज हैं।

पिच बल्लेबाजी के अनुकूल थी लेकिन फिर साउथ अफ्रीका ने शानदार वापसी की, क्योंकि दूसरे दिन उसने अपने शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाज जल्दी गंवा दिए थे। तीसरे दिन के पहले दोनों सत्र साउथ अफ्रीका के नाम रहे लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने तीसरे सत्र में अच्छी वापसी की। स्टंप उखड़ने के समय सेनुरन मुथुसामी 12 और केशव महाराज चार रन पर खेल रहे थे।

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER