वैसे तो आज कल टीवी इंडस्ट्री की दुनिया में बिग बॉस सीजन 13 का खुमार छाया हुआ है। बता दे कि इस बार बिग बॉस को केवल भारत देश में ही नहीं बल्कि विदेशी दर्शकों द्वारा भी खूब पसंद किया जा रहा है। बहरहाल इस बार बिग बॉस को इतना ज्यादा पसंद करने की दो वजहें है। सबसे पहली वजह तो इस शो के कंटेस्टेंट्स और दूसरी वजह इस शो की मजेदार जोड़ियां है। वैसे आज हम आपको सिद्धार्थ आरती की मस्ती दिखाना चाहते है। हालांकि बिग बॉस के शो में तो दर्शकों को सिडनाज की मस्ती देखने को मिलती है, लेकिन सिद्ध आरती की नोंक झोंक कम ही देखने को मिलती है। इसलिए आज हम आपको इन दोनों का मस्तीभरा वीडियो दिखाना चाहते है।
सिद्धार्थ आरती की मस्ती..
एक ऐसा वीडियो जिसे शायद बिग बॉस के शो में कभी नहीं दिखाया गया। अगर वीडियो को ध्यान से देखे तो आपको साफ पता चल जाएगा कि यह वीडियो बीते दिनों यानि वीकेंड का वार का ही है। दरअसल इस वीडियो में सिद्धार्थ और आरती दोनों बच्चों वाला गेम खेल रहे है और उसके बाद जो हार जाता है उसे सजा भी मिलती है। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि सिद्धार्थ और आरती बिग बॉस के शो में एंटर करने से पहले ही काफी अच्छे दोस्त है। इसके इलावा बीते एपिसोड में सिद्धार्थ शुक्ला ने यह भी कहा था कि शो में आने से पहले उनकी आरती के साथ लड़ाई हुई थी, लेकिन फिर भी उन्होंने आरती का हमेशा साथ दिया।
बता दे कि आरती शो की शुरुआत से ही सिद्धार्थ शुक्ला की तरफ रही है। यहाँ तक कि उनके कुछ खास सेलिब्रिटी दोस्तों का ये भी कहना है कि आरती सच में सिद्धार्थ से प्यार करती है, लेकिन आरती इस बात से इंकार कर चुकी है। अब शो में इन दोनों की खास बातचीत नहीं होती, लेकिन परदे के पीछे सिद्धार्थ आरती की मस्ती आप यहाँ जरूर देख सकते है। दोस्तों आपको सिद्धार्थ के साथ किस कंटेस्टेंट की जोड़ी सबसे अच्छी लगती है, इसका जवाब हमें जरूर दीजियेगा।


