सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा को पसंद है बिग बॉस 13 का यह कंटेस्टेंट

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा

यूँ तो बिग बॉस 13 करीब चार महीने से दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। जी हां यह बिग बॉस का ऐसा पहला सीजन है, जो इतना लंबा चला है और इतना लम्बा चलने के बावजूद भी दर्शक इस शो को देख कर बोर नहीं हो रहे। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि बिग बॉस को केवल आम जनता ही नहीं बल्कि कई प्रसिद्ध कलाकार और उनके परिवार वाले भी देखते है। बता दे कि सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा भी बिग बॉस देखना काफी पसंद करते है और इस सीजन में उनका फेवरेट कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि सिद्धार्थ शुक्ला है।

 सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा को पसंद है यह कंटेस्टेंट.. 

बहरहाल शेरा चाहते है कि सिद्धार्थ शुक्ला ही इस सीजन के विनर बने। वैसे भी इस सीजन की ट्रॉफी सिद्धार्थ शुक्ला के हाथ में जाने के ही सबसे ज्यादा चान्सेस है। गौरतलब है कि सिद्धार्थ शुक्ला को शुरू से ही इस शो का इकलौता मजबूत कंटेस्टेंट माना जा रहा है। शायद इसलिए उन्हें टीआरपी किंग और वन मैन आर्मी का ख़िताब भी दिया गया है। इसके इलावा इस शो में उनकी और शहनाज की जोड़ी को भी काफी पसंद किया जाता है। यहाँ तक कि इस शो की सभी फीमेल कंटेस्टेंट्स के साथ भी सिद्धार्थ शुक्ला कभी न कभी डेट कर चुके है।

यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो सिद्धार्थ शुक्ला सिर्फ इस शो में ही नहीं बल्कि शो के बाहर भी काफी प्रसिद्ध है। वही अगर हम शेरा की बात करे तो उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह शुरू से ही बिग बॉस के इस सीजन को देख रहे है और उन्हें सिद्धार्थ शुक्ला में शुरू से लेकर अब तक कोई बदलाव नजर नहीं आया। यानि वह जैसे थे अब शो के अंत में भी वैसे ही नजर आ रहे है। फ़िलहाल तो सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ने अपनी पसंद बता दी है, लेकिन दोस्तों आपको इस शो का कौन सा कंटेस्टेंट पसंद है, ये हमें जरूर बताईयेगा।

Summary
सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा को पसंद है बिग बॉस 13 का यह कंटेस्टेंट  Youth Express
Article Name
सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा को पसंद है बिग बॉस 13 का यह कंटेस्टेंट Youth Express
Description
यूँ तो बिग बॉस 13 करीब चार महीने से दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। जी हां यह बिग बॉस का ऐसा पहला सीजन है, जो इतना लंबा चला है और इतना लम्बा चलने के बावजूद भी दर्शक इस शो को देख कर बोर नहीं हो रहे। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि बिग बॉस को केवल आम जनता ही नहीं बल्कि कई प्रसिद्ध कलाकार और उनके परिवार वाले भी देखते है। बता दे कि सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा भी बिग बॉस देखना काफी पसंद करते है
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER