call of duty में आया Zombies mode: जाने डिटेल

Call of duty mobile

Call of Duty Mobile  गेम में नया मोड लांच किया गया है. इस मोड को भारत में आज यानि 23 नवंबर को सुबह करीब  10: 30 बजे रोल आउट किया गया है. कॉल  ऑफ़ ड्यूटी प्लेयर के लिए अच्छी खबर ये है कि इस नए  मोड के साथ गेम का नया सीजन शुरू हो गया है। नए Zombie मोड के साथ प्लेयर्स को बैटर पास एवं कई और फीचर्स मिलेंगे। Call of Duty Mobile  में मिलने वाले नए Zombie मोड में नया ‘Shi No Numa’ मैप मिगेगा। यूजर्स को अपने गेम को नए अपडेट के साथ डाउनलोड करना होगा। इसके बाद प्लेयर्स नए ‘Shi No Numa’ मैप और Zombie मोड को एक्सेस कर सकेंगे।

Zombies mode

 

 कैसा है Call of Duty Mobile का Zombie मोड

इस गेम में इससे पहले भी कई मोड रोल आउट किये गए है. लेकिन  अगर ज़ॉम्बीज़ मोड की बात करे तो यह एक सर्वाइवल मोड है. इसमें प्लेयर्स को बेसिक गन से Zombie को मारकर प्वाइंट्स गेन करने होंगे। इन प्वाइंट्स की मदद से प्लेयर्स बेहतर वीपन और पर्क्स जीत सकेंगे। इसके अलावा एक रैड मोड भी इसमें मिलेगा, जो प्लेयर्स को अलनिमिटेड Zombie अटैक वेव से बचाएगा। Call of Duty  के Zombie मोड में प्लेयर्रस को Easter Egg भी मिलेगा। जो भी प्लेयर इस मोड को कम्प्लीट करेगा, उसे एक स्पेशल रीवार्ड दिया जाएगा।

 

Pubg Mobile vs Call of Duty Mobile: Which Game is better?

प्लेयर्स को बता दे की, Zombie मोड में एक नया कैरेक्टर Alex Mason भी  मिलेगा जो कि इस गेम के पीसी वर्जन का मेन कैरेक्टर है। Call of Duty  में नया लाइट वेट और कॉम्पैक्ट मोडर्न वीपन सीरीज भी मिलेगा जो कि क्लोज कॉम्बैट करने में सक्षम है। Call of Duty Mobile के इस नए सीजन को holiday Season  के तौर पर भी जाना जाएगा। इसमें प्लेयर्स अपने एयरबोर्न सीजन के अनलिमिटेड रिवार्ड्स और विंटर स्कीन को अर्न कर सकेंगे। हालांकि, प्लेयर्स को सीजन 1 में अर्न किए हुए प्वाइंड सीजन 2 में मूव करने पर घटेंगे। जबकि प्लेयर्स का रैंक पूरी तरह से नहीं हटाया जाएगा, बल्कि इसे कम किया जाएगा।

इतना ही नहीं, Call of Duty Mobile के लिए जल्द ही कंट्रोलर सपोर्ट भी लांच  किया जाएगा। इस नए अपडेट के पैच नोट में इस बात की जानकारी मिली है कि ये PS4 और Xbox के कंट्रोलर को सपोर्ट कर सकता है। बैटल गेम खेलने वाले प्लेयर्स खास तौर पर  इसका फायदा मिलने वाला है।

 

टेक्नोलॉजी  से जुडी खबर Youth Express पर. 

Summary
Call of Duty Mobile  में आया Zombies mode: जाने डिटेल-Youth Express
Article Name
Call of Duty Mobile  में आया Zombies mode: जाने डिटेल-Youth Express
Description
Call of Duty Mobile  गेम में नया मोड लांच किया गया है. नए Zombie मोड के साथ प्लेयर्स को बैटर पास एवं कई और फीचर्स मिलेंगे।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER