अक्सर पेट खराब जैसी समस्या से रहते है परेशान, तो इस तरह डाइट में करें बदलाव

अक्सर पेट खराब जैसी समस्या से रहते है परेशान, तो इस तरह डाइट में करें बदलाव

इस समय अब ठंड का सीजन जा रहा है। फिर इसेक बाद गर्मी की मौसम दस्तक देगा। जहां गर्मी के मौसम में खान-पान का ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है। जहां ऐसे में सावधानी भी बरतने की जरूरत रहती है। अगर आप खुद पेट खराब जैसी समस्या से परेशान रहते है तो ऐसे में आपको अपनी डाइट में बदलाव करने की जरूरत है।

खिचड़ी का करें सेवन

पेट संबंधी दिक्कत के लिए सबसे पहले खाने की बात करें तो नाम आता है खिचड़ी का। जहां खिचड़ी पेट के लिए बहुत फायदेमंद होती है। जो खाने मे हल्की होती है। इसे गट हेल्थ के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसके अलावा खिचड़ी आपके पेट की अन्य समस्याओं को फायदा पहुंचाती है।

दही का फायदा

दूसरे खाने की बात करें तो आती है दही प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन B6 और विटामिन B12 जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती है। क्या आपको ये पता है कि दही में गुड बैक्टीरिया पाए जाते है। जो पेट की समस्याओं को दूर करने और पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में सहायक होते है।

इडली का सप्ताह में करें सेवन

साउथ इंडियन खाने की बात करें तो नाम आता है इडली का लेकिन आजकल इसे हर जगह लोग इसका इस्तेमाल करते है। इसमें कम कैलोरी व पोषक तत्वों से भरपूर भरी होती है। वैसे तो आजकल सूजी की इडली ज्यादा बनाई जाती है। जो खाने में काफी स्वादिष्ट होती है और एक अलग स्वाद देती है। जहां आप सप्ताह में इसे दो बार ले सकते है। वहीं, अगर आप ये सभी चीजों का प्रयोग सप्ताह में करते है तो आप पेट जैसी दिक्कतो से बचे रहेंगे। हालांकि, ज्यादा मसालेदार खाना भी शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। जो शरीर को डिस्टर्ब कर देता है। अगर आप सादा भोजन का ज्यादा इसतेमाल करते है तो आप कभी भी परेशान नहीं होंगे।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER