खाने की बात करें तो बहुत से लोग ऐस होते है जिन्हें कचौड़ी खाने का शौक ज्यादा रहता है। आज हम बताएंगे कैसे आप गोभी की कचौड़ी बना सकते है। जिसका अपना एक अलग ही आनंद रहता है। आइये जानते है रेसिपी।
ये होनी चाहिए सामग्री
- 400 ग्राम आटा
- 250 ग्राम दूध
- तलने के लिए तेल
- 400 ग्राम फूलगोभी कद्दूकस की हुई
- 2 हरी मिर्च बारीक़ कटी हुई
- ¼ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 1 चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर
- ½ चम्मच कसूरीमेथी
- ½ छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
- स्वादानुसार नमक
इस तरह बनाएं
सर्वप्रथम फूल गोभी को धोकर सुखाकर कद्दूकस कर ले। अब इसके बाद इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, हरीमिर्च, धनिया पाउडर, कसूरीमेथी व अमचूर पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाकर भरावन के लिए तैयार कर लें। इसके बाद एक थाल में आटे को छान कर दूध डाल दीजिए और ज़रूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालकर मीडियम आटा गूँथ लीजिए।
पूरी की तरह बेले गोल
फिर इसके बाद अब गूँथे हुए आटे की लोइया बनाकर रख लीजिए। इसके बाद एक आटे की लोई को थोड़ा गोल बेलकर इसमें थोड़ा फूल गोभी वाला मिश्रण भरकर हर एक लोई का मुँह बंद कर दें। अब भरी हुई लोई को गोल पूरी के आकार मे बेल लीजीए। ध्यान रखिए बहुत ज्यादा पतली पूरी नहीं बेलना है नहीं तो पूरी फट जाएगी। इसके बाद बेली हुई पूरी को गरम तेल में डालकर तलें। आखिरी में तली हुई पूरी को टिशु पेपर पर निकाल कर रख लीजिए और चटनी के साथ इसका मजा ले सकते है।