जैसा कि हम सभी जानते है कि कैल्शियम हमारे शरीर के लिए एक आवश्यक तत्व होता है। जो हमारे शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने, दांतों के निर्माण में, मांसपेशियों में दिक्कत, हार्मोन और दिल की धड़कन को सामान्य बनाए रखने सहित कई कार्यों में मददगार साबित होता है। हम सभी जानते है कि दूध, दही और पनीर में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है।
ओट्स में पाए जाते है ये तत्व
आज कल ओट्स ज्यादातर लोगों को पसंद आने लगा है। जिसे बनाना बहुत ही आसान है और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आपको बता दें कि ओट्स कैल्शियम के साथ कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आप इसे कई तरह से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। क्या आप ये जानते है कि लगभग आधा कप ओट्स में 200 मिलीग्राम से अधिक कैल्शियम पाया जाता है। आप दूध में ओट्स डालकर भी ले सकते है। इसके अलावा, ओट्स को मनपसंद सब्जी डालकर खिचड़ी की तरह भी खाया जा सकता है।
ब्रोकोली भी होती है फायदेमंद
वहीं, ब्रोकोली में भी कैल्शियम पाया जाता है बल्कि इसमें फाइबर, आयरन, सेलेनियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन ए, सी, ई, के और फोलिक एसिड जैसे कई अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते है। ब्रोकली का सेवन करने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और शरीर स्वस्थ भी बना रहता है।
संतरें में भी पाया जाता है अच्छी मात्रा
क्या आप ये जानते है कि एक संतरे में 60 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है लेकिन संतरे का ज्यादा सेवन न करें। इसमें मौजूद फाइबर का ज्यादा सेवन करने से पाचन संबंधी दिक्कते हो सकती हैं। ये पेट में होने वाली एंठन का कारण भी बन सकता है।
बीन्स में पाई जाती है कैल्शियम की भरपूर मात्रा
आपको बता दें कि बीन्स कैल्शियम का बढ़िया मात्रा में पाया जाता है। वहीं, एक कप बीन्स में 191 मिलीग्राम से अधिक कैल्शियम पाया जाता है। हालांकि, बीन्स को सूप में भी शामिल किया जा सकता है। या इसकी सब्जी बनाकर भी लिया जा सकता है।


