पूजा में इस्तेमाल की जाने वाली बेल पत्र के होते है अनेको फायदे, पढ़िये

पूजा में इस्तेमाल की जाने वाली बेल पत्र के होते है अनेको फायदे, पढ़िये

आज हम बात करने जा रहे है बेल पत्र के बारे में। जो हमारी सेहत के लिए भी लाभकारी होती है। वहीं, हमारे यहां यह बेल पत्र भगवान शिव पूजा में भी खूब अच्छे से इस्तेमाल की जाती है। वहीं, इसका पौधा भी आप देखेंगे कि हर जगह पाया जाता है। वैसे तो बेल पत्र भगवान शिव को बहुत पसंद होता है। वहीं, भगवान शिव को यह पत्र सभी मंदिरों में चढ़ाई जाती है। आइये जानते है इसके बारे में।

खांसी की समस्या को करती है दूर

तो वहीं, आप अगर खांसी से परेशान है तो आप एक चम्मच बेल के रस में एक चम्मच शहद दिन में  करीब 2-3 बार ले सकते है। जिससे आपको कुछ दिन में आराम कर सकेगा। अक्सर लोगो को बुखार की समस्या भी कभी-कभी रहती है। ऐसे में आप बेल के पत्तों को पीसकर उसमें गुड़ मिलाकर छोटी छोटी गोलियां बना कर सुबह और शाम के समय ले सकते है।

पेट संबंधी दिक्कत को मिलता है फायदा

दरअसल, गर्मी का सीजन आने वाला है, जहां ऐसे में लोगो का गलत खान पान पेट संबंदी दिकक्त का कारण बन जाता है। ऐसे में बेल पत्र के रस में चुटकी भर काली मिर्च और थोड़ा सा काला नमक मिलाकर लेने से पेट की गैस से छुटकारा मिल सकता है। वहीं, ज्यादा मसालेदार खाने या फिर शरीर में गर्मी पड़ने पर मुंह में छाले पड़ने लगते है। तो इसके लिए बेल पत्र, हरा धनिया तथा सौंफ को पीस कर उसकी चटनी बना लें।  इस चटनी का सेवन करने से मुंह के छालों में धीरे-धीरे आराम मिलने लगता है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER