कबीर सिंह, एक ऐसी फिल्म बॉक्सऑफिस पर ताबड़तोड़ कमायी की. फिल्म का 68 करोड़ का बजट था, और टोटल कमायी 372 करोड़ रुपये हैं. फिल्म में शहीद कपूर और कियारा आडवानी मुख्य भूमिका में थे. फिल्म को हर तरह के रिव्यु मिले, अच्छे भी बुरे भी. लोगों ने फिल्म की जमकर तारीफ़ की और फैन्स ने भी. फिल्म को कई बुद्धिजीवियों ने महिला विरोधी बताया, फिल्म ड्रग्स और वायलेंस को भी बढ़ावा देती है, ऐसा भी कहा गया. पर इन सारी बातों के बाद भी शहीद कपूर की एक्टिंग को बहुत सराहा गया.
पर अब इस फिल्म को लेकर अर्जुन कपूर भी ख़बरों में हैं. गर ख़बरों की माने तो इस फिल्म के लीड रोल को पहले अर्जुन कपूर को ही दिया गया था. अर्जुन रेड्डी के हिंदी रीमेक के लिए मुराद शेट्टी और अश्विन वर्दे ने पहले अर्जुन को मेन लीड में लेने का प्लान किया था. मुराद और अश्विन इससे पहले अर्जुन कपूर के साथ मुबारकां फिल्म बना चुके हैं. पर कबीर सिंह के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने शहीद कपूर से पहले ही वादा कर लिया था, कि वो ही फिल्म के मेन लीड रहेंगे.
यह भी पढ़ें- पॉलिटिक्स के साथ ही मिमी ने लगाया अपनी आवाज़ का तड़का, रिलीज हुआ मिमी का नया गाना अंजना…
दरअसल अर्जुन ने इसके बाद कहा था कि, वो नहीं चाहते थे कि फिल्म मेकर्स राइट्स को लेकर बैठे रहें और फिल्म ना बने इसलिए उन्होंने फिल्म को करने के लिए कोई कोशिश भी नहीं की. आगे उन्होंने कहा कि कभी बात वहां तक नहीं पहुची कि मई फिल्म को लेकर कोई इकरार या इनकार करूं.
अर्जुन कपूर फिलहाल अपनी अगली फिल्म पानीपत की शूटिंग कर रहे हैं. इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन और संजय दत्त भी हैं. पानीपत फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर कर रहे हैं. फिलहाल अभी अर्जुन कपूर मलाइका अरोरा को डेट कर रहे हैं, और इसके अलावा उन्होंने ‘संदीप और पिंकी फरार’ को भी साइन किया है.