दो दिन में “Kabir Singh” की जबरजस्त कमाई: Box Office Collection

'Kabir Singh'

संदीप रेड्डी वंगा द्वारा निर्देशित फिल्म कबीर सिंह को  दर्शको द्वारा खूब सराहा जा रहा है| बॉक्स ऑफिस पे इस फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है| शाहिद कपूर की फिल्म ‘Kabir Singh’ को क्रिटिक  द्वारा भी अच्छा रेस्पॉन्स दिया जा रहा है | आपको बता दे की  इस फिल्म ने दो दिन में ही काफी अच्छा कलेक्शन कर लिया है|

 

किस दिन  रिलीज़ हुई कबीर सिंह?

आपको बता दें कि शाहिद कपूर  की फिल्म ‘कबीर सिंह’ 21 जून को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी | इस फिल्म को भारत में करीब 3123 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है|  वहीं ओवरसीज में इस फिल्म को कुल 493 स्क्रीन्स मिली हैं|  वर्ल्डवाइड इससे कुल 3616 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है|  ये फिल्म साउथ इंडियन फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ का ऑफिशियल रीमेक है|  ‘Kabir Singh’ को संदीप रेड्डी वंगा ने निर्देशित किया है| संदीप ने ही ‘अर्जुन रेड्डी’ का निर्देशन किया था|

 

 

‘Kabir Singh’ के दो दिन का कलेक्शन

 

यह फिल्म बॉक्स ओफ्फि पर ग्रैंड ओपनिंग की है| फिल्म ने दो ही दिन में 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है| फिल्म ने पहले दिन 20.21 करोड़ की शानदार ओपनिंग हासिल की थी| वहीं, फिल्म ने दूसरे दिन कमाई में बढ़त हासिल करते हुए 22.71 करोड़ की शानदार कमाई की है|  फिल्म ने सिर्फ दो दिन में कुल 42.92 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है. फिल्म की कमाई के ट्रेंड्स को देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म अपने पहले वीकेंड में शानदार कमाई करने वाली है|

'Kabir Singh'

पहले ही दिन  शहीद कपूर की कबीर सिंह  ने बनाये ये  रिकॉर्ड?

 

  • ‘Kabir Singh’ शाहिद कपूर की अब तक की सबसे बड़ी सोलो ओपनिंग हासिल करने वाली फिल्म है|  इससे पहले शाहिद कपूर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली सोलो फिल्म ‘शानदार’ थी|  इसने पहले दिन करीब 13.10 करोड़ का कारोबार किया था|

 

  • शाहिद कपूर की ‘कबीर सिंह’ साल 2019 की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल करने वाली फिल्म भी बनी है| फिल्म भारत 42.30 करोड़, कलंक 21.60 करोड़ और केसरी 21.06 करोड़ की ओपनिंग हासिल करने में सफल रही थी|
  • कियारा आडवाणी के करियर की दूसरी सबसे ज्यादा ओपनिंग हासिल करने वाली फिल्म बन गई है|  इससे पहले उनकी फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ को बॉक्स ऑफिस पर 21.30 करोड़ रुपए की ओपनिंग मिली थी|
  • इस फिल्म के नाम  एक और  बड़ा रिकॉर्ड ये दर्ज हुआ है कि ये शाहिद कपूर की मल्टी स्टारर फिल्मों में भी सबसे ज्यादा ओपिनिंग हासिल करने वाली फिल्म बन गई है| इससे पहले संजय लीला भंसाली की ‘पद्मावत’ को सिनेमाघरों में लगभग 19 करोड़ रुपए की ओपनिंग मिली थी|
  •  इस साल नॉन हॉलीडे पर रिलीज़ होने वाली फिल्मों में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है| इससे पहले ये रिकॉर्ड अजय देवगन की मल्टी स्टारर फिल्म ‘टोटल धमाल’ के नाम पर था| |

एंटरटेनमेंट से जुडी लेटेस्ट न्यूज़ युथ एक्सप्रेस पे.

Summary
दो दिन 'Kabir Singh' की जबरजस्त कमाई: Box Office Collection-Youth Express
Article Name
दो दिन 'Kabir Singh' की जबरजस्त कमाई: Box Office Collection-Youth Express
Description
'Kabir Singh' को संदीप रेड्डी वंगा ने निर्देशित किया है| बॉक्स ऑफिस पे फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है| पहले दिन 20.21 करोड़ से शानदार ओपनिंग हुई|
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER