यूँ तो सलमान खान की शादी को लेकर आएं दिन लोग और मीडिया वाले उनसे सवाल करते ही रहते है। मगर आज हम सलमान खान की नहीं बल्कि उनकी बहन की शादी के बारे में बात करने वाले है। बता दे कि सलमान खान की बहन अर्पिता और उनके जीजा आयुष अपनी शादी की पांचवी सालगिरह मना रहे है। जी हां इन दोनों की शादी 18 नवंबर, साल 2014 में हुई थी। ऐसे में इन दोनों की शादी को पांच साल बीत चुके है। गौरतलब है कि अर्पिता और आयुष का एक बेटा भी है। जिसका नाम आहिल है। इसके इलावा अर्पिता खान शर्मा दूसरी बार माँ बनने वाली है।
शादी की पांचवी सालगिरह मना रहे है आयुष और अर्पिता..
अब ये तो सब को मालूम है कि अर्पिता खान को सलमान खान के परिवार ने गोद लिया था। मगर इसके बावजूद भी सलमान खान अपनी बहन अर्पिता को अपनी सगी बहन से ज्यादा प्यार करते है। बता दे कि वह अर्पिता को अपनी सगी बहन अलवीरा से ज्यादा प्यार करते है। यही वजह है कि उन्होंने अपनी बहन की शादी में किसी भी तरह की कसर नहीं छोड़ी। यहाँ तक कि अपनी बहन की शादी के लिए उन्होंने हैदराबाद का प्रसिद्ध पैलेस फलकनुमा बुक करवाया था।
जी हां सलमान खान ने यह पूरा पैलेस इसलिए बुक करवा लिया था, ताकि कोई अनजान व्यक्ति गलती से भी उनकी प्राइवेसी में दखलंदाजी न कर सके। बता दे कि यह शादी पूरे हिन्दू रीती रिवाजों से की गई थी। जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े चेहरे शामिल हुए थे। बहरहाल शादी के दौरान शादी में निभाई जाने वाली सभी रस्में सलमान खान ने ही पूरी की थी। फ़िलहाल अर्पिता और आयुष शर्मा अपनी शादी की पांचवी सालगिरह हंसी ख़ुशी से मना रहे है और अपने आने वाले बच्चे का इंतजार कर रहे है। बता दे कि अर्पिता और आयुष ने लव मैरिज की थी।


