बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार, जो आएं दिन अपनी फिल्मों को लेकर चर्चाओं में रहते है, उन्होनें ये एलान किया है कि वो साउथ कि सुपरहिट फिल्म भागमती का हिंदी रीमेक बनाएंगे। उन्हें इस फिल्म कि स्क्रिप्ट इतनी पसंद आई कि न वो सिर्फ इस फिल्म को बनाएंगे बल्कि इस फिल्म में एक्ट भी करेंगे। भागमती के हिंदी रीमेक में अक्षय कुमार कैमियो रोल में नज़र आएंगे। फिल्म में अपने किरदार के लिए वो महज 7-8 दिन ही शूट करेगें।
भागमती के रीमेक में भूमि पेडनेकर का होगा ये रोल
भागमती के हिंदी रीमेक में भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका निभाएंगी और उनके अपॉजिट आर माधवन फिल्म में नज़र आएंगे। इस फिल्म के लिए भूमि को काफी समय पहले ही साइन कर लिया गया था। भूमि पेडनेकर इससे पहले अक्षय कुमार के साथ फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा में काम कर चुकी है। इस फिल्म में उनकी जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था। टॉयलेट एक प्रेम कथा के बाद एक बार फिर ये दोनों एक्टर इस फिल्म में साथ दिखाई देगें।
इस हिंदी रीमेक को जी अशोक जी ही डायरेक्ट करेगें, जिन्होनें तेलुगु फिल्म भागमती को डायरेक्ट किया था। इस फिल्म को अक्षय, मशहूर फिल्ममेकर विक्रम मल्होत्रा के साथ मिलकर बनाएंगे। तेलुगु भाषा में बनी इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस बाहुबली फेम अनुष्का शेट्टी थी। अनुष्का शेट्टी के किरदार को हिंदी रीमेक में भूमि पेडनेकर निभाने वाली है।
तेलुगु फिल्म भागमती एक हॉरर, सस्पेंस, थ्रिलर फिल्म हैं। ये फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई के साथ-साथ हिट भी रही। फिल्म भागमती कि कहानी एक ऐसी लड़की के इर्द गिर्द घूमती है, जो एक आईएएस अधिकारी है, जिसका नाम चंचला है।
वहीं अगर फिल्म कि मुख्य किरदार की बात जाएं तो इस फिल्म के लिए भूमि पेडनेकर से बेहतर एक्ट्रेस और कोई हो ही नहीं सकती। भूमि पेडनेकर हमेशा ही लीक से हटकर काम करना पसंद करती है और सफल भी होती। फिलहाल इस फिल्म कि रिलीज डेट अभी तक सामने नहीं आई है।
और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.


