ट्विटर पर भी जारी है कपिल शर्मा और सुमोना चक्रवर्ती की मस्ती

ट्विटर पर भी जारी

इसमें कोई शक नहीं कि कपिल शर्मा शो में दर्शक कपिल और मंजू यानि सुमोना चक्रव्रती की जोड़ी को बेहद पसंद करते थे। हालांकि कपिल शर्मा शो के नए सीजन में सुमोना चक्रवर्ती को नया नाम दिया गया है। जी हां इस बार कपिल शर्मा शो में उनका नाम भूरी रखा गया है। जो शो के दौरान कपिल से खूब फ़्लर्ट करती नजर आती है। बता दे कि इन दोनों की मस्ती केवल शो पर ही नहीं बल्कि ट्विटर पर भी जारी रहती है। अब ये तो सब को मालूम है कि शो के दौरान कपिल शर्मा किस तरह से भूरी यानि सुमोना के होंठो और उनकी कम हाइट का मजाक उड़ाते है। मगर इस बार उन्होंने सोशल मीडिया पर भी सुमोना का खूब मजाक बनाया।

ट्विटर पर भी जारी

ट्विटर पर भी जारी है कपिल और सुमोना मस्ती.. 

यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो वह सोशल मीडिया पर भी सुमोना की खिंचाई करने से पीछे नहीं हटे। बता दे कि चिल्ड्रन डे के मौके पर सुमोना ने अपने बचपन की तस्वीर ट्विटर पर ट्वीट की थी। इस तस्वीर में उनका मुँह खुला हुआ नजर आ रहा है। जी हां तस्वीर में वह मुँह खोल कर हँसते हुए नजर आ रही है। इसके इलावा इस तस्वीर को ट्वीट करते हुए सुमोना ने यह भी लिखा था कि बचपन कभी न जाए। ऐसे में कपिल ने उनके इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कहा कि बचपन में भी तुम्हारा मुँह कितना ज्यादा खुलता था।

हालांकि कपिल का जवाब पढ़ने के बाद सुमोना भी चुप नहीं बैठी और उन्होंने भी कपिल को जवाब दिया। बहरहाल आप इस मजेदार ट्वीट को यहाँ पढ़ सकते है। वैसे इसमें कोई शक नहीं कि कपिल और सुमोना सच में काफी अच्छे दोस्त है। ये दोनों कपिल शर्मा शो शुरू होने से पहले से ही एक दूसरे को जानते थे। जी हां इन दोनों ने कॉमेडी सर्कस में भी पार्टनर के रूप में काम किया था और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। दोस्तों आपको कपिल और सुमोना की जोड़ी शो पर कैसी लगती है, ये हमें जरूर बताईयेगा।

 

Summary
ट्विटर पर भी जारी है कपिल शर्मा और सुमोना चक्रवर्ती की मस्ती  Youth Express
Article Name
ट्विटर पर भी जारी है कपिल शर्मा और सुमोना चक्रवर्ती की मस्ती Youth Express
Description
इसमें कोई शक नहीं कि कपिल शर्मा शो में दर्शक कपिल और मंजू यानि सुमोना चक्रव्रती की जोड़ी को बेहद पसंद करते थे। हालांकि कपिल शर्मा शो के नए सीजन में सुमोना चक्रवर्ती को नया नाम दिया गया है। जी हां इस बार कपिल शर्मा शो में उनका नाम भूरी रखा गया है। जो शो के दौरान कपिल से खूब फ़्लर्ट करती नजर आती है। बता दे कि इन दोनों की मस्ती केवल शो पर ही नहीं बल्कि ट्विटर पर भी जारी रहती है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER