आखिरकार लंबे इंतजार के बाद लोगो के लिए नया FAU-G गेम गणतंत्र दिवस के अवसर पर लॉन्च कर दिया गया है। वहीं, इस FAU-G गेम की बात करे तो यह मोबाइल गेम को एन कोर गेम्स (nCORE Games) नाम की एक भारतीय कंपनी ने तैयार किया है और इसे अक्षय कुमार प्रमोट किया हैं। लॉन्चिंग होने के बाद अब इस गेम को गूगल प्ले स्टोर पर आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। आपको बता दे कि FAU-G गेम को भारत में मशहूर गेम PUBG Mobile के बैन होने के तुरंत बाद घोषित किया गया, जिसके चलते इसने अचानक हलचल पैदा कर दी।
गेम के लिए इतने लाख हुए रजिस्ट्रेशन
वहीं, FAU-G गेम ने लॉन्चिंग से पहले ही लोकप्रियता की नई बुलंदियों को छू लिया था। आपको बता दे कि इस गेम के लिये हाल ही में गूगल प्लेस्टोर पर करीब 50 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके थे। FAU-G गेम को बनाने वाली कंपनी nCore Games के को-फाउंडर विशाल गोंडाल ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत के दौरान बताया है कि FAU-G गेम्स का उद्देश्य भारती सैनिकों की जिंदगी को लोगों के सामने दिखाना है और वे कैसे सीमा पर हमारे देश के लिए लड़ते हैं। गोंडाल ने बताया है कि FAU-G का पहला स्टेज लद्दाख स्थित गलवान वेली पर इसलिए आधारित है, क्योंकि यह गेम अन्य गेम से हटकर बनाया गया है।
इस प्रकार गेम को कर सकते है डाउनलोड
FAU-G ऐप का पेज नवंबर के अंत में Google Play पर लाइव कर दिया गया था और प्री-रजिस्ट्रेशन भी ले रहा था। रजिस्टर करने वाले प्लेयर्स को डाउनलोड का नोटिफिकेशन मिलना शुरू हो गया है। इसके अलावा, कंपेटिबल डिवाइस पर यह खुद से डाउनलोड और इंस्टॉल हो जाएगा। इस गेम को डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर में जा कर FAUG टाइप करना है। फिर आपको गेम दिखेगा, तब आप आसानी से गेम डाउनलोड कर सकते है।
खास बात
क्या आप ये जानते है कि FAU-G गेम का पूरा नाम Fearless and United Guards है, जो एक प्रकार का एक्शन गेम है और इसे भारत में बैंगलोर स्थित गेम कंपनी nCore Games के द्वारा बनाया गया है। इसे सितंबर माह 2020 में भारत सरकार द्वारा PUBG Mobile पर बैन लगाए जाने के तुरंत बाद इस गेम का ऐलान किया गया था। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्विटर पर FAU-G की घोषणा करते हुए कहा कि यह आत्मनिर्भर भारत आंदोलन को सपोर्ट और इससे प्लेयर्स हमारे सैनिकों के बलिदान के बारे में भी जान सकेंगे।। अक्षय कुमार ने यह भी शेयर किया कि गेम द्वारा कमाए गए फायदे का 20 प्रतिशत भारत के वीर ट्रस्ट को दिया जाएगा।



