पेटीएम यूजर्स के लिए एक ज़रूरी खबर है कि अब गूगल प्ले स्टोर पर यह लोकप्रिय ऐप नहीं दिखेगा। यानी अब गूगल प्ले स्टोर से पेटीएम को डाउनलोड नहीं किया जा सकेगा। अगर आप अब प्ले स्टोर पर पेटीएम ऐप को सर्च करेंगे तो अपको Paytm for business, Paytm money, Paytm mall जैसे ऐप्स दिखेंगे। वहीं, अभी ऐपल ऐप स्टोर पर यह ऐप मौजूद है।
क्या है वजह
अपको बता दें कि आज ही गूगल प्ले स्टोर से पेटीएम को हटाया गया है। मगर आईफोन यूजर्स ऐपल प्ले स्टोर से अभी भी इस ऐप को डाउनलोड कर पा रहे हैं। यानी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए पेटीएम अभी उपलब्ध नहीं है। हालांकि, प्ले स्टोर से इस ऐप की हटने वजह सामने नहीं आई है। इसलिए इस बारे में कोई भी बात कही नहीं का सकती। हां लेकिन गूगल कंपनी के इस फैसला ने यूजर्स को काफी हैरान कर दिया है कि आखिर कंपनी के इस फैसले के पीछे क्या राज़ है।
ग़ौरतलब यह है कि अगर आपके फोन में पहले से Paytm app मौजूद है तो आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन अपडेट नहीं कर सकेंगे। इस ऐप के बारे में अपको बता दें कि इससे रिचार्ज करने के साथ साथ छोटी-बड़ी सभी पेमेंट से लेकर शॉपिंग और इन्वेस्टमेंट भी की जा सकती हैं।
जानिए ये खास बात
Dear Paytm'ers,
Paytm Android app is temporarily unavailable on Google's Play Store for new downloads or updates. It will be back very soon.
All your money is completely safe, and you can continue to enjoy your Paytm app as normal.
— Paytm (@Paytm) September 18, 2020
प्ले स्टोर से रिमूव होने के बाद इस ऐप ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर यूजर्स को जानकारी देते हुए स्पष्ट किया है कि, ‘यह ऐप Google Play Store पर कुछ समय के लिए डाउनलोड और अपडेट के लिए उपलब्ध नहीं है। लेकिन जल्द ही हम वापसी आयेंगे।’ इसके साथ ही कंपनी ने यह भी कहा है कि, ‘यूजर्स का पैसा पूरी तरह से सेफ है और आप जल्द ही इसे उपयोग कर सकेंगे।’
इस ट्वीट के मुताबिक यह फैसला बस कुछ दिनों के लिए है। और जो यूजर्स अभी भी Paytm का इस्तेमाल कर पा रहे हैं उनके पैसे भी सुरक्षित हैं। जल्द ही आप इस ऐप को वपास प्ले स्टोर पर लाया जाएगा।
अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.