हम आज के समय में देख रहे है कि रोजमर्रा के जीवन में लोगो को अक्सर गलत खानपान आदि की वजह से कई बार छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। तो ऐसे में क्या आप ये जानते है कि घर के किचन में इस्तेमाल की जाने वाली कुछ चीजों से ही इन समस्याओं को आसानी से दूर किया जा सकता है। इन्हीं में से एक चीज है लौंग जी हां लौंग, आपको बता दे कि इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य को सेहतमंद बनाए रखने में सहायक सिद्ध होते हैं।
इनके लिए कारगर होती है
क्या आप जानते है कि लौंग का सबसे अहम फायदा यह है कि दांतों के दर्द को कुछ मिनटों में ही खत्म कर देती है। वहीं, पांच लौंग को लेकर एक गिलास पानी में उबाल कर इससे तीन बार कुल्ला करने से दांत के दर्द में आराम मिलता है। यह इसके गुणों का ही असर है कि ज्यादातर टूथपेस्ट में आप देखेंते है कि लौंग का इस्तेमाल किया जाता है।
खाने में भी कर सकते है सेवन
खांसी और बदबूदार सांसों के इलाज के लिए भी यह बहुत कारगर साबित होती है। इसका रोज इस्तेमाल करने से समस्याओं से छुटकारा दिलाती है। आप चाहे लौंग को अपने खाने में लेकर या फिर ऐसे ही सौंफ के साथ भी ले सकते हैं। आपको बता दे कि अगर उल्टी जैसा मन महसूस हो रहा है, तो लौंग भून कर इसका पाउडर तैयार कर ले और इसके साथ शहद मिला कर चाट लें, इससे आप कुछ देर में देखेंगे कि आपको आराम मिल जाएगा।
इन दिक्कतों के लिए भी सहायक होती है
मसाले के रूप में जो हम लोग लौंग का इस्तेमाल करते है वह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। इसमें कैल्शियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट्स, फॉस्फोरस जैसे कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए छोटी-मोटी बीमारियां इससे दूर होती हैं। लौंग डायरिया, अपच, उल्टी गैस्ट्रिक आदि समस्याओं में भी आराम दिलाने में सहायक होती है।



